Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh News: "निकाह बार-बार नहीं होता..." नूंह में थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 दोस्तों पर FIR

AAmandeep Singh
Nuh News: "निकाह बार-बार नहीं होता..." नूंह में थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 दोस्तों पर FIR
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नूंह (मेवात)। शादियों के सीजन में अपनी रईसी और टशन दिखाने के लिए सड़क पर गाड़ियों का काफिला निकालना और स्टंटबाजी करना आजकल एक खतरनाक ट्रेंड बन चुका है। लेकिन नूंह जिले में इस बार यह शौक कुछ युवकों को हवालात की दहलीज तक ले आया है। सोशल मीडिया पर थार गाड़ियों की छतों पर सवार होकर हुड़दंग मचाते बारातियों का वीडियो वायरल होने के बाद नूंह पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने बारात की अगुवाई कर रहे दूल्हे समेत चार थार गाड़ियों के चालकों के खिलाफ सड़क पर आम लोगों की जान जोखिम में डालने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

नाई नंगला से चंदेनी जा रही थी बारात, बीच राह में शुरू हुआ तमाशा

विज्ञापन

मामला नूंह के नगीना थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को गांव नाई नंगला के रहने वाले आकिब की बारात गांव चंदेनी के लिए रवाना हुई थी। बारात में लग्जरी गाड़ियों, खासकर महिंद्रा थार का अच्छा-खासा काफिला शामिल था। जैसे ही बारात मुख्य सड़क पर पहुंची, रील बनाने और भौकाल जमाने के चक्कर में गाड़ियों में सवार युवक खिड़कियों से बाहर निकल आए और चलती गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर नाचने-गाने लगे। तेज रफ्तार थार की छतों पर बैलेंस बनाकर किए जा रहे इस खतरनाक स्टंट का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इंटरनेट पर डाल दिया।

“निकाह बार-बार नहीं होता…” दूल्हे के इस बयान ने बढ़ाई मुश्किलें

मामले की तफ्तीश कर रहे उप-निरीक्षक (SI) यशपाल ने बताया कि 7 जून को यह वीडियो उनके संज्ञान में आया था, जिसमें कई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। वीडियो के आधार पर जब पुलिस की टीम नाई नंगला गांव तस्दीक के लिए पहुंची, तो पता चला कि बारात आगे के लिए निकल चुकी है। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जो बात बताई, उसने पुलिस के कान खड़े कर दिए। ग्रामीणों के अनुसार, दूल्हे आकिब ने खुद अपनी जिद पर अड़ते हुए कहा था कि “थार की छतों पर चढ़कर ही जाना है, क्योंकि निकाह बार-बार नहीं होता।” दूल्हे के इसी गैर-जिम्मेदाराना रवैये के बाद पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया।

नूंह पुलिस का साफ संदेश—हुड़दंगबाजी की तो सीधे जाओगे जेल

नगीना थाना पुलिस ने शुरुआती जांच और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर दूल्हे आकिब और चार थार चालकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे अन्य हुड़दंगी युवकों की शिनाख्त के लिए भी तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जिले के तावडू इलाके में भी इसी तरह का स्टंट करने वाले कुछ रईसजादों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा था। नूंह पुलिस ने साफ कर दिया है कि निकाह, शादी या किसी भी त्योहार के नाम पर सड़क पर गुंडागर्दी और दूसरों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और सख्त रवैया अपनाया जाएगा।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।