Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh News: नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: प्याज के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1 करोड़ का नशा, 2 गिरफ्तार

AAmandeep Singh
नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: प्याज के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1 करोड़ का नशा, 2 गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नूंह। नूंह पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब दिल्ली-अलवर रोड पर एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी पुलिस के रडार पर आई। गांव नसीरबास के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जब राजस्थान नंबर की एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने सकपका कर गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार दो युवक नीचे उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा।

प्याज के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलवर के भालपुर निवासी गुरदीप सिंह और मंडापुर निवासी सतपाल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में गाड़ी के अंदर केवल प्याज के कट्टे नजर आ रहे थे, जिससे पुलिस को लगा कि शायद कोई आम व्यापारी है। लेकिन जब पुलिस ने कट्टों को हटाकर गहराई से तलाशी ली, तो प्याज के 45 कट्टों के नीचे 30 प्लास्टिक के बोरे मिले। इन बोरों को खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि इनमें भारी मात्रा में चूरा पोस्त भरा हुआ था।

एक करोड़ का नशा, दिल्ली थी मंजिल

पुलिस ने सभी 30 कट्टों का वजन करवाया, तो कुल भार 607 किलो 500 ग्राम निकला। बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह माल अलवर से लेकर चले थे और इसे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाना था। तस्करों ने सोचा था कि प्याज की दुर्गंध और कट्टों की आड़ में वे पुलिस की नजरों से बच निकलेंगे, लेकिन उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह चूरा पोस्त राजस्थान में कहां से लाया गया था और दिल्ली में इसका मुख्य रिसीवर कौन था। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय नशा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।