Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh School Student Kidnapping: नूंह में देवला नंगली स्कूल के बाहर छात्र के अपहरण का प्रयास, दो सगे मामा समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

AAmandeep Singh
नूंह में देवला नंगली स्कूल के बाहर छात्र के अपहरण का प्रयास, दो सगे मामा समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देवला नंगली स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर दिनदहाड़े नौवीं कक्षा के एक छात्र को जबरन उठाने (अपहरण) का प्रयास किया गया। इस पूरी वारदात के पीछे किसी पेशेवर अपराधी का हाथ नहीं, बल्कि छात्र के अपने दो सगे मामा और स्थानीय सरपंच परिवार के दो रसूखदार सदस्यों का नाम सामने आ रहा है। गनीमत रही कि सही समय पर स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई।

पानी पीने बाहर निकला था छात्र, घात लगाकर बैठे थे आरोपी

विज्ञापन

यह पूरी घटना बीती 14 मई की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र के नाना द्वारा जयसिंहपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले कई दिनों से बच्चे की रेकी कर रहे थे और उसका पीछा कर रहे थे। घटना के दिन छात्र हमेशा की तरह अपनी कक्षा में पढ़ रहा था। दोपहर के वक्त जब वह पानी पीने के लिए स्कूल परिसर से थोड़ा बाहर निकला, तो पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे दबोच लिया और जबरन खींचकर ले जाने लगे। खुद को घिरता देख मासूम ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर स्कूल के अध्यापक और अन्य स्टाफ सदस्य तुरंत गेट की तरफ दौड़े। शिक्षकों को अपनी ओर आता देख आरोपी छात्र को छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।

सहमा हुआ प्रिंसिपल के पास पहुंचा बच्चा, तीन बार घुमाया डायल-112 का नंबर

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद डरा-सहमा छात्र सीधे स्कूल के प्रिंसिपल के दफ्तर पहुंचा और रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसके सगे मामा ही कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती ले जाने की कोशिश कर रहे थे। मामले की संवेदनशीलता और छात्र की सुरक्षा को भांपते हुए प्रिंसिपल ने बिना एक पल गंवाए तुरंत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112 पर एक के बाद एक तीन कॉल कीं। उधर, परिजनों का आरोप है कि इस खींचतान के दौरान आरोपियों ने बच्चे के शरीर पर कई जगह नाखूनों से हमला किया जिससे उसे चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपियों ने छात्र को मुंह बंद रखने और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पारिवारिक रंजिश का शक, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

इस मामले की कमान अब जयसिंहपुर पुलिस चौकी के हाथों में है। चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत मिल चुकी है, जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। शुरुआती तौर पर यह मामला किसी गंभीर पारिवारिक या जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस एंगुलर से भी जांच कर रही है कि आखिर सगे मामा अपने ही भांजे को इस तरह स्कूल के बाहर से क्यों उठाना चाहते थे। चौकी प्रभारी ने साफ किया है कि कानून के दायरे में रहकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और वारदात में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।