Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh Wedding Fight: नूंह में 'जीजा-साला' की शादी बनी जंग का मैदान: नोटों की माला के चक्कर में चले पत्थर, जानें पूरा मामला

AAmandeep Singh
नूंह में 'जीजा-साला' की शादी बनी जंग का मैदान: नोटों की माला के चक्कर में चले पत्थर, जानें पूरा मामला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मेवात। मेवात के नूंह जिले से रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाली एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। पुनहाना उपमंडल के नहेदा गांव में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब दूल्हे के दो जीजा अपनी ‘शान’ दिखाने के चक्कर में आपस में ही गुत्थमगुत्ता हो गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते पथराव तक पहुंच गया। गनीमत यह रही कि इस हंगामे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, वरना खुशियों भरा यह माहौल मातम में बदल सकता था।

नोटों की माला और आतिशबाजी ने बिगाड़ा खेल

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू कुरैशी के बेटे के निकाह की तैयारियां जोरों पर थीं और बारात पलवल के लिए निकलने ही वाली थी। रस्म ‘सलाम’ के दौरान दूल्हे के बड़े जीजा नदीम ने अपनी हैसियत के मुताबिक साले के गले में नोटों की एक भारी-भरकम माला डाली। अभी लोग इस माला की चर्चा कर ही रहे थे कि छोटे जीजा बूल्लर ने माहौल लूटने की कोशिश की। बूल्लर ने छत पर चढ़कर न केवल आतिशबाजी की, बल्कि वहां से नोटों की गड्डियां उड़ानी शुरू कर दीं। बड़े जीजा को छोटे जीजा का यह अंदाज अपनी ‘तौहीन’ जैसा लगा और बस यहीं से तकरार शुरू हो गई।

लात-घूंसों के बाद पथराव, बिरादरी ने कराया राजीनामा

अहम और दिखावे की यह लड़ाई कुछ ही मिनटों में जुबानी जंग से आगे बढ़कर शारीरिक हिंसा तक पहुंच गई। दोनों जीजाओं के समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले लात-घूंसे चले और फिर बात पथराव तक पहुंच गई। बाराती और घराती जो जश्न की तैयारी में थे, वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, जब मामला हद से ज्यादा बिगड़ने लगा, तो गांव के बुजुर्गों और बिरादरी के लोगों ने हस्तक्षेप किया। घंटों की मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराया गया और फिर निकाह की आगे की रस्में पूरी की गईं।

दिखावे का बढ़ता चलन बना सिरदर्द

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेवात क्षेत्र में शादियों के दौरान नोटों की माला पहनाने और पैसे लुटाने का चलन एक बड़ी सामाजिक बुराई बनता जा रहा है। कई बार लोग अपनी हैसियत से ज्यादा की मालाएं किराए पर लेकर आते हैं ताकि बिरादरी में अपनी धक जमा सकें। यही ‘शो-ऑफ’ कई बार आपसी रंजिश और झगड़ों का सबब बन जाता है। पुलिस प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, क्योंकि दोनों परिवारों ने इसे आपसी मामला बताकर सुलझा लिया है।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।