Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Numerology: अगर आपका भी जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो बुध चमकाएंगे आपका भाग्य

Numerology: अगर आपका भी जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो बुध चमकाएंगे आपका भाग्य

मूलांक 5 का अनोखा रहस्य: जानिए क्यों इन तारीखों में जन्मे लोगों की बातें हमेशा सच साबित होती हैं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Numerology: अक्सर हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो अनजाने में ही सही लेकिन जो कुछ भी कह देते हैं, वह आने वाले समय में अक्षरशः सच हो जाता है। आम बोलचाल में लोग इसे ‘काली जुबान’ या ‘मां सरस्वती का वास’ कह देते हैं, लेकिन अंक ज्योतिष की नजर से देखें तो इसके पीछे ग्रहों की एक विशेष चाल और मूलांक का हाथ होता है।

पंडित एवं ज्योतिष एक्सपर्ट मयंक शर्मा के मुताबिक, यह अनोखी खूबी मुख्य रूप से मूलांक 5 वाले जातकों में पाई जाती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 बनता है और इनके जीवन की डोर सीधे तौर पर बुध ग्रह के हाथ में होती है।

विज्ञापन

बुध को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, संवाद और चातुर्य का कारक माना गया है। यही वजह है कि मूलांक 5 वाले लोग न सिर्फ बातचीत की कला में माहिर होते हैं, बल्कि इनकी निर्णय क्षमता और सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है। जब इनकी कुंडली में बुध ग्रह बेहद मजबूत स्थिति में विराजमान होता है, तो इनकी अंतरात्मा से निकली आवाज या किसी के भविष्य को लेकर कही गई बातें सच की कसौटी पर खरी उतरती हैं।

सेहत में रहते हैं अव्वल, 25 की उम्र से पहले बज जाती है शहनाई

अगर शारीरिक बनावट और स्वास्थ्य की बात करें तो मूलांक 5 के जातक आमतौर पर काफी ऊर्जावान और चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। इन्हें अमूमन कोई बड़ी या गंभीर बीमारी आसानी से नहीं घेरती। मौसम बदलने पर कभी-कभार खांसी, जुकाम, एलर्जी या सांस से जुड़ी हल्की-फुल्की दिक्कतें जरूर हो सकती हैं, लेकिन ये बहुत जल्दी रिकवर भी कर जाते हैं। इनकी जीवनशैली में एक स्वाभाविक स्फूर्ति देखने को मिलती है जो इन्हें हर उम्र में युवा बनाए रखती है।

शादी के मामले में भी यह मूलांक काफी लकी माना गया है। मयंक शर्मा बताते हैं कि मूलांक 5 वाले जातकों के विवाह में बहुत ज्यादा देरी नहीं होती। अधिकांश मामलों में 22, 23 या 25 वर्ष की उम्र के पड़ाव तक आते-आते इनका विवाह संपन्न हो जाता है। इनका लाइफ पार्टनर भले ही स्वभाव से थोड़ा कड़क या अनुशासन प्रिय हो (क्योंकि उन पर मंगल का प्रभाव रहता है), लेकिन वह इनके लिए भाग्य के नए दरवाजे खोलने वाला साबित होता है। यदि ये अपने पार्टनर की सलाह मानकर काम करें, तो इनका घर-संसार बेहद सुखद तरीके से चलता है।

बिजनेस और मैनेजमेंट के उस्ताद, इन सेक्टर्स में कमाते हैं अपार दौलत और शोहरत

करियर के मोर्चे पर मूलांक 5 के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनके लिए एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और होटल मैनेजमेंट जैसे विकल्प बेहतरीन साबित होते हैं। यदि इनकी कुंडली में मिथुन या कन्या लग्न हो, तो ये देश के बेहतरीन सलाहकार (Adviser), मार्गदर्शक या प्रोफेसर बनते हैं और समाज में खूब मान-सम्मान बटोरते हैं। इसके अलावा, अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल के कारण ये मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी बड़े एंकर या प्रेजेंटर के रूप में स्थापित होते हैं।

व्यापार जगत में भी इनका कोई सानी नहीं है। अगर ये खुद का काम शुरू करना चाहें, तो टेक्सटाइल (कपड़े का बिजनेस), सैलून चेन या फूड व होटल इंडस्ट्री में तेजी से सफलता के झंडे गाड़ते हैं। वहीं, जिन जातकों का बुध आध्यात्मिक रूप से प्रबल होता है, वे ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और टैरो कार्ड रीडिंग को अपना प्रोफेशन बनाते हैं। चूंकि इनकी तार्किक क्षमता और गणना करने की शक्ति बेजोड़ होती है, इसलिए इस क्षेत्र में आते ही इनकी ख्याति चारों तरफ फैल जाती है।

यह भी पढ़ें– Vishnu Puran Secrets: विष्णु पुराण की ये 4 बातें बदल देंगी आपका भाग्य, घर से कोसों दूर रहेगी दरिद्रता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ज्योतिष की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।