Breaking News
PM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगीKarnal crime news: सेक्टर-14 मार्केट में हुक्का पी रहे युवकों पर हमला, 19 वर्षीय आर्यन की निर्मम हत्याNarnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपीजंतर-मंतर से CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, बोले- यहीं प्रदर्शन करेंगेGurdaspur Dhariwal General Store Theft : धारीवाल के डडवां चौक जनरल स्टोर से 1.5 लाख के नए नोट और हार चोरीPM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगीKarnal crime news: सेक्टर-14 मार्केट में हुक्का पी रहे युवकों पर हमला, 19 वर्षीय आर्यन की निर्मम हत्याNarnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपीजंतर-मंतर से CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, बोले- यहीं प्रदर्शन करेंगेGurdaspur Dhariwal General Store Theft : धारीवाल के डडवां चौक जनरल स्टोर से 1.5 लाख के नए नोट और हार चोरी

देशी कट्टा व स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी को किया काबू

ddharm narain
देशी कट्टा व स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी को किया काबू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News:

सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी कब्जे में लिया है।
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान नांगतिहाड़ी बाईपास क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सौरव निवासी हमीदपुर अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में हमीदपुर से नारनौल की तरफ आ रहा है और उसके पास अवैध हथियार है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और महात्मा ज्योतिबा फुले चौक, नारनौल पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद सूचना के अनुसार एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार को रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार को पीछे कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरव निवासी हमीदपुर बताया। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी से हथियार रखने संबंधी लाइसेंस/परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने अवैध हथियार एवं स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।