Breaking News
शेयर बाजार में बड़ी तेजी: सेंसेक्स 73,034 पर पहुंचा; कच्चे तेल में गिरावट का असर, निफ्टी 22,722 पर बंदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाशेयर बाजार में बड़ी तेजी: सेंसेक्स 73,034 पर पहुंचा; कच्चे तेल में गिरावट का असर, निफ्टी 22,722 पर बंदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगा

अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार

ddharm narain
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Crime News:  सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी लक्की निवासी पुरानी सराय, नारनौल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया है।

डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान टाटला चौक, नारनौल पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि लक्की निवासी पुरानी सराय, नारनौल के पास अवैध हथियार है और वह मंडलाना से निवाजनगर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास के नजदीक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और सूचना के अनुसार नारनौल बाईपास के गांव मंडलाना की ओर जाते हुए निवाजनगर अंडरपास के नजदीक पहुंची। वहां पुलिस टीम को एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्की निवासी पुराना सराय, नारनौल बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अवैध देसी कट्टा तथा एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। आरोपी से हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने अवैध देसी कट्टा व जिंदा राउंड को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।