Opposition leader’s protest: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में बृहस्पतिवार को भी व्यवधान रहने का संकेत देते हुए विपक्ष और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने संसद परिसर के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। संसद के मकर द्वार के बाहर दोनों पक्षों के सांसद बड़ी संख्या में एकत्र हुए और एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए। राजग सांसदों ने प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘‘शर्म करो, शर्म करो’’ और ‘‘वंदे मातरम्’’ जैसे नारे लगाए। वहीं, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए ‘‘इस्तीफा दो’’, ‘‘गद्दी छोड़ो’’ और ‘‘शर्म करो’’ जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा तथा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के कई सांसदों ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाला एक बड़ा बैनर लेकर प्रदर्शन किया। बाद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य नेता भी संसद के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य नेताओं ने अपनी विरोध की रणनीति को लेकर बैठक भी की। जहां विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा रहा, वहीं राजग सांसदों ने कहा कि नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उसने विपक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप भी लगाया।
Opposition leader’s protest: : संसद के बाहर विपक्षी और राजग सांसद आमने-सामने, एक दूसरे के खिलाफ लगाए नारे

सांसदों ने संसद परिसर के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
