Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन

छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul News:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नारनौल के प्रांगण में मंगलवार को वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खंगवाल ने की।
 प्रधानाचार्य ने कहा कि साक्षरता केवल अक्षरों को पहचानने भर का नाम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है।
एलडीएम कार्यालय की काउंसलर डी.एन. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा जितनी जरूरी है, उतनी ही आवश्यकता डिजिटल और वित्तीय साक्षरता की भी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने में आगे आएं और समाज को साक्षरता की दिशा में जागरूक बनाने में सहयोग दें।
इस मौके पर पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के जरिए साक्षर समाज के निर्माण का संदेश दिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक सुनील कोसलिया, युवा मामलों के जिला नोडल अधिकारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल, जगदीश, गुरदयाल, अमित, सुदर्शन, मनीषा, नीरज यादव, शक्ति सिंह सहित संस्थान का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।