Breaking News
Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986

Panchkula News: कालका में रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादस टला, सभी सुरक्षित

Panchkula News: कालका में रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादस टला, सभी सुरक्षित

कालका में रोडवेज बस के ब्रेक फेल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला जिले में कालका-पिंजौर पहाड़ी मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। पिंजौर के गांव डखरोग से कालका की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के प्रेशर पाइप में लीकेज होने से अचानक ब्रेक फेल हो गए। उस समय बस में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के अलावा अन्य यात्री भी सवार थे। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत सूझबूझ दिखाई और बस को पत्थरों के सहारे नियंत्रित कर सुरक्षित रोक दिया। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन बस रुकते ही सभी ने राहत की सांस ली। चालक की सतर्कता के कारण किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

प्रेशर पाइप लीक होने से आई तकनीकी खराबी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के प्रेशर पाइप में लीकेज होने से एयर प्रेशर सिस्टम प्रभावित हुआ, जिसके चलते ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। पहाड़ी मार्ग होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी, लेकिन चालक ने घबराने के बजाय बस को नियंत्रित रखने का प्रयास जारी रखा और अंततः पत्थरों की मदद से वाहन रोक दिया। इसके बाद परिवहन विभाग को सूचना दी गई और खराब बस को मार्ग से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाए बसों की सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पहाड़ी मार्गों पर चलने वाली रोडवेज बसों की तकनीकी स्थिति को लेकर चिंता जताई। अछर कुमार नंबरदार, पवन कुमार, मनमोहन और भारतीय किसान संघ के युवा प्रमुख नवीत कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मार्गों पर केवल पूरी तरह फिट और सुरक्षित बसों का संचालन होना चाहिए।

ग्रामीणों ने चालक की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी की वजह से कई परिवारों को बड़ी त्रासदी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने परिवहन विभाग से नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने और खराब या पुराने वाहनों को पहाड़ी रूटों पर न भेजने की मांग की।

पहले भी इसी मार्ग पर हो चुका है हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी पिंजौर-कालका मार्ग पर एक बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें बस पलटने से कई स्कूली बच्चे घायल हो गए थे। इसी वजह से क्षेत्र के लोग लंबे समय से बसों की तकनीकी जांच और बेहतर रखरखाव की मांग करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी मार्गों पर छोटी सी तकनीकी खराबी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए नियमित फिटनेस जांच बेहद जरूरी है।
ड्यूटी क्लर्क रोहताश ने बताया कि बस के प्रेशर पाइप में लीकेज आने के कारण यह तकनीकी खराबी हुई थी। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद सभी स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को पीछे आ रही दूसरी हरियाणा रोडवेज बस में शिफ्ट किया गया और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।