September 16, 2026

Panipat News: पति ने दिया धोखा, मकान मालिक ने फेंका सामान, पानीपत में 20 दिन तक सड़क पर भटकती रही बेबस महिला

0
Panipat News: पति ने दिया धोखा, मकान मालिक ने फेंका सामान, पानीपत में 20 दिन तक सड़क पर भटकती रही बेबस महिला

पति ने दिया धोखा, मकान मालिक ने फेंका सामान, पानीपत में 20 दिन तक सड़क पर भटकती रही बेबस महिला

Panipat News: औद्योगिक नगरी पानीपत के सिवाह स्थित नए बस स्टैंड के पास से एक बेहद संवेदनशील और दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पति के अचानक छोड़ जाने के सदमे में मानसिक संतुलन गंवा चुकी एक बेसहारा महिला पिछले करीब 20 दिनों से पानी की टंकी के पास खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थी। भूख, प्यास और अनहोनी के साये में जी रही इस महिला को समाजसेवी संस्थाओं की सतर्कता से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

सदमे ने छीनी दिमागी हालत, बोलना तक कर दिया बंद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के जीवन में दुखों का पहाड़ तब टूटा जब उसका पति उसे बेसहारा छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ चला गया। इस धोखे और बेबसी को महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी और धीरे-धीरे गहरा मानसिक आघात उसे लील गया। जब उसकी दिमागी हालत बिगड़ने लगी, तो संवेदनहीनता का परिचय देते हुए मकान मालिक ने भी उसे किराए के कमरे से निकालकर उसका सामान सड़क पर फेंक दिया। बीते 20 दिनों से वह सुनसान सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी थी। मानसिक आघात के चलते उसने बोलना भी बंद कर दिया था—कोई दया खाकर कुछ दे देता तो खा लेती, वरना कई-कई दिनों तक भूखे पेट ही रात काटती थी।

स्थानीय नागरिकों की सूचना पर हरकत में आई समाजसेवी संस्थाएं

मंगलवार रात स्थानीय निवासियों ने सड़क किनारे पड़ी महिला की दयनीय हालत देखकर ‘नारी तू नारायणी उत्थान समिति’ की अध्यक्ष सविता आर्या को मामले की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को समझते हुए सविता आर्या तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के लिहाज से ‘जन सेवा दल’ के प्रतिनिधि चमन गुलाटी व स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सुनसान सड़क पर रात के समय महिला के साथ किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी, जिसके बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

आश्रम में मिला आसरा, इलाज के लिए भेजा जाएगा सिविल अस्पताल

रेस्क्यू के बाद जन सेवा दल की टीम महिला को अपने आश्रम ले आई है, जहां उसके भोजन, कपड़ों और रहने का समुचित प्रबंध किया गया है। जन सेवा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला को प्राथमिक आश्रय देने के बाद अब उसे पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां उसका संपूर्ण शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण (मेंटल हेल्थ चेकअप) कराया जाएगा ताकि डॉक्टरों की देखरेख में उसका उचित इलाज और काउंसिलिंग शुरू की जा सके।

यह भी पढ़ें–  माज के लिए निकले युवक का रोका रास्ता, लाठियों से कलाई-सिर फोड़ा, यमुनानगर में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed