Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panipat News: पानीपत में सगे भतीजे ने की चाचा की हत्या, पत्थर की ओखली से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

Panipat News: पानीपत में सगे भतीजे ने की चाचा की हत्या, पत्थर की ओखली से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

महज मोबाइल चोरी के विवाद में खूनी खेल, पानीपत के मचौली गांव में चाचा को उतारा मौत के घाट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: औद्योगिक नगरी पानीपत का मचौली गांव सोमवार को उस वक्त दहल उठा, जब खून के रिश्ते ने ही खून कर दिया। दो महीने से भीतर ही भीतर सुलग रही आपसी रंजिश इस कदर परवान चढ़ी कि एक 18 साल के लड़के ने अपने सगे चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात के बाद से ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस सनसनीखेज हत्याकांड से स्तब्ध है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

चेहरा छिपाकर ओखली से किया ताबड़तोड़ वार

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुशील के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुशील रोज की तरह गली से होते हुए अपने घर की तरफ लौट रहे थे। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मौत ठीक उनके पीछे खड़ी है। गली के मोड़ पर उनका सगा भतीजा अभिषेक पहले से ही घात लगाए बैठा था।

जैसे ही सुशील वहां से गुजरे, अभिषेक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटा और भारी-भरकम पत्थर की ओखली लेकर उनके सिर पर पीछे से दे मारी। सुशील जमीन पर गिर पड़े, लेकिन अभिषेक तब भी नहीं रुका। उसने सिर पर कई और वार किए जिससे सुशील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने:

“गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपी कपड़े से मुंह ढककर आता है और ओखली से सिर पर सीधे हमले शुरू कर देता है। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग घरों से बाहर आए, आरोपी फरार हो चुका था।”

मोबाइल चोरी का वो विवाद, जो बन गया काल

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में जो कहानी सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। करीब दो महीने पहले दोनों परिवारों के बीच एक मोबाइल फोन चोरी होने को लेकर तीखी बहसबाजी हुई थी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया, लेकिन 18 साल का अभिषेक इस बात को लेकर अपने चाचा से गहरी रंजिश पाल बैठा।

इसी बदले की आग में उसने इस खौफनाक वारदात की पूरी प्लानिंग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।