Breaking News
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कNarnaul : महेंद्रगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन, सितंबर 2026 में 7,865 चालान, 1.21 करोड़ का जुर्माना वसूलाMohsin Khan Marriage: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने रचाया निकाह, तमन्ना संग शेयर किया खूबसूरत वीडियो; लिखा- ‘कबूल कबूल कबूल’Amarjit Singh Chawla SGPC Case : श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने SGPC के चीफ सेक्रेटरी के OSD से की चार घंटे लंबी पूछताछKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कNarnaul : महेंद्रगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन, सितंबर 2026 में 7,865 चालान, 1.21 करोड़ का जुर्माना वसूलाMohsin Khan Marriage: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने रचाया निकाह, तमन्ना संग शेयर किया खूबसूरत वीडियो; लिखा- ‘कबूल कबूल कबूल’Amarjit Singh Chawla SGPC Case : श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने SGPC के चीफ सेक्रेटरी के OSD से की चार घंटे लंबी पूछताछ

Panipat Theft News: पानीपत में ऑटोमोबाइल शॉप के ताले काटकर लाखों की चोरी, 5 महीने पहले खुली थी दुकान

GGaganpreet Kaur
Panipat Theft News: पानीपत में ऑटोमोबाइल शॉप के ताले काटकर लाखों की चोरी, 5 महीने पहले खुली थी दुकान

पानीपत में ऑटोमोबाइल शॉप के ताले काटकर लाखों की चोरी, 5 महीने पहले खुली थी दुकान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panipat Theft News: हरियाणा के पानीपत शहर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने बीती रात बबैल नाका ड्रेन के पास स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला काटकर भीतर रखे लाखों रुपये मूल्य के महंगे स्पेयर पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। इस बड़ी वारदात से पीड़ित व्यापारी गहरे सदमे में है, क्योंकि दुकान को खुले अभी महज पांच महीने का वक्त ही हुआ था।

दुकान के मालिक संजू के मुताबिक, रविवार रात वह रोज की तरह दुकान का शटर ठीक से लॉक करके घर लौटे थे। सोमवार सुबह जब उनका छोटा भाई अंकित दुकान खोलने पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान का शटर आधा ऊपर उठा हुआ था और मुख्य ताले गायब थे। अंदर जाकर देखा तो रैक और शेल्फ में रखे लाखों रुपये के महंगे पार्ट्स और सामान पूरी तरह नदारद थे।

विज्ञापन

आहट मिलने पर अधूरा सामान छोड़कर भागे चोर

वारदात के तरीके से साफ जाहिर होता है कि चोरों ने तसल्ली से काफी वक्त दुकान के अंदर बिताया। संजू ने बताया कि चोरों ने भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स को बोरी और कट्टों में पैक कर लिया था। हालांकि, ऐसा लगता है कि तड़के किसी की आहट या गश्त का अहसास होने पर वे हड़बड़ा गए और पैक किया हुआ कुछ सामान दुकान के भीतर ही छोड़कर फरार हो गए।

चांदनी बाग पुलिस जांच में जुटी, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी

घटना की जानकारी मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सड़क और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि संदिग्धों के सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही गिरोह को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– पंचकूला में तीसरी बार जारी हुआ कुत्तों के टीकाकरण के लिए टेंडर, रोजाना सामने आ रहे 20 केस

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।