Breaking News
Faridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरFaridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफर

Rohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्क

AAmandeep Singh
Rohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्क

रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्क

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Crime: हरियाणा में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रोहतक पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की सीआईए-1 (CIA-1) टीम ने सांपला इलाके में गश्त और खुफिया सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर दो अफीम तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के बैग से 3 किलो 772 ग्राम अफीम बरामद की है। खुले बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव धनाना के रहने वाले राज सिंह (42 वर्ष) और टिंकू (28 वर्ष) के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इस अवैध खेप को छत्तीसगढ़ से ट्रेन/सड़क मार्ग के जरिए लाकर रोहतक और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन

शातिराना चाल: किसी को शक न हो, इसलिए बैग लेकर पैदल ही निकल पड़े थे आरोपी

सीआईए-1 प्रभारी को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर सांपला के कुलताना रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। किसी भी वाहन की चेकिंग से बचने और पुलिस की नजरों से छिपने के लिए दोनों आरोपी बैग लेकर पैदल ही सड़क किनारे चल रहे थे, ताकि उन पर किसी को आसानी से शक न हो।

लेकिन सीआईए की सतर्क टीम ने दोनों को रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से काले रंग की पॉलीथीन में लिपटी भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल 3 किलो 772 ग्राम अफीम पाई गई। (Drug Smugglers) पुलिस ने तुरंत माल को कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

7 साल जेल काटकर आया पुराना हिस्ट्रीशीटर फिर चढ़ा हत्थे: पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

पूछताछ के दौरान आरोपी राज सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राज सिंह पर भिवानी जिले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें अदालत द्वारा उसे सजा सुनाई गई थी। वह भिवानी जेल में 7 साल की कड़ी सजा काटने के बाद महज दो साल पहले ही बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से पुराने धंधे में पैर पसारने शुरू कर दिए और अपने साथ गांव के ही युवा टिंकू को भी इस काले कारोबार में धकेल दिया।

डीएसपी (DSP) राकेश मलिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सांपला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। (Drug Smuggling Network Haryana)  पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि छत्तीसगढ़ में उन्हें यह अफीम किसने सप्लाई की थी और रोहतक में किस बड़े पेडलर या नेटवर्क को यह खेप सौंपी जानी थी, ताकि पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़ें–Jhajjar News: झज्जर में भीमेश्वरी मंदिर के पास गंदगी पर भड़के लोग, पालिका गेट पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।