Breaking News
Karnal News Update: करनाल में 24 घंटे बाद सिंगड़ा गांव के तालाब से मिला 2 साल के एकांश का शवकैंसर की 397 दवाओं के दाम घटे, 217 की कीमत आधी से भी कम; 9 नवंबर से नई दरेंRailway Workshop Yamunanagar: जगाधरी रेलवे वर्कशॉप स्टेडियम की बदहाली, गड्ढों और जलभराव ने रोकी युवाओं की राह, सड़कों पर दौड़ने को मजबूरHPSC New Chairman: HPSC के नए चेयरमैन बने सतीश सैनी, चंडीगढ़ लोक भवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सैनी रहे मौजूदAteli Mandi News: अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उठाई कई मांगेंKarnal News Update: करनाल में 24 घंटे बाद सिंगड़ा गांव के तालाब से मिला 2 साल के एकांश का शवकैंसर की 397 दवाओं के दाम घटे, 217 की कीमत आधी से भी कम; 9 नवंबर से नई दरेंRailway Workshop Yamunanagar: जगाधरी रेलवे वर्कशॉप स्टेडियम की बदहाली, गड्ढों और जलभराव ने रोकी युवाओं की राह, सड़कों पर दौड़ने को मजबूरHPSC New Chairman: HPSC के नए चेयरमैन बने सतीश सैनी, चंडीगढ़ लोक भवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सैनी रहे मौजूदAteli Mandi News: अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उठाई कई मांगें

Pathankot Crime : पंजाब में टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम, दुबई से लौटे दो अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार

Pathankot Crime : पंजाब में टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम, दुबई से लौटे दो अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब में टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम, दुबई से लौटे दो अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Pathankot Crime : पंजाब में अमन-शांति को डिस्टर्ब करने की साजिश रचने वाले अपराधियों के मंसूबे एक बार फिर खाकी के आगे धरे के धरे रह गए हैं। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए विदेशी धरती से रची गई टारगेट किलिंग की एक बड़ी योजना को बीच में ही ध्वस्त कर दिया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुबई से लौटकर आए दो शातिर गुर्गों को आधुनिक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने शुक्रवार को इस बड़ी कामयाबी की आधिकारिक पुष्टि की है।

विज्ञापन

दुबई से लौटकर आए थे नापाक इरादों के साथ

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ ढिल्लों (निवासी ढिलवां, बटाला) और जशनप्रीत सिंह (निवासी गांव बल्ल, गुरदासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ-साथ उनका बिना नंबर प्लेट वाला बिल्कुल नया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये दोनों आरोपी सीधे तौर पर विदेश में बैठे किसी बड़े हैंडलर के संपर्क में थे। उसी के निर्देशों और इशारों पर इन्होंने विदेशी जमीन छोड़ी थी और हाल ही में पंजाब लौटे थे ताकि यहां सुनियोजित तरीके से टारगेट किलिंग को अंजाम दिया जा सके।

पुख्ता सूचना पर एक्शन में आई पुलिस टीम

इस पूरे ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एआईजी सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि खुफिया तंत्र से विभाग को पुख्ता इनपुट मिले थे। सूचना मिली थी कि हथियारबंद दो संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरदासपुर से बटाला की तरफ बढ़ रहे हैं और उनका मकसद किसी अहम टारगेट को खत्म करना है।

इस इनपुट पर बिना एक पल गंवाए काउंटर इंटेलिजेंस की विशेष टीमों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी। परिणामस्वरूप, गुरदासपुर के बाहरी इलाके से दोनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान जब उनके सामान और कपड़ों की जांच की गई, तो उनके कब्जे से दो खतरनाक .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

नेटवर्क के अन्य चेहरों की तलाश जारी

गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों से पूछताछ का दौर जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके निशाने पर कौन-कौन लोग थे और इस साजिश के पीछे कौन सा विदेशी चेहरा काम कर रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस इंटरनेशनल रैकेट से जुड़े बाकी स्थानीय मददगारों और स्लीपर सेल के सदस्यों को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा।

Sukhbir badal Gulzar Singh के बेटे से मिले , जबरन अंतिम संस्कार के आरोपों पर आप सरकार को घेरा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।