Breaking News
दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायलदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायल

Pathankot News: पठानकोट में बेकाबू प्राइवेट बस का कहर, 2 की मौत के बाद लोगों ने बस को आग के हवाले किया

Pathankot News: पठानकोट में बेकाबू प्राइवेट बस का कहर, 2 की मौत के बाद लोगों ने बस को आग के हवाले किया

पठानकोट में बेकाबू प्राइवेट बस का कहर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Pathankot News: पंजाब के पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी हॉलीडेज की तेज रफ्तार प्राइवेट बस कौंतरपुर स्थित संदीपनी गुरुकुल स्कूल के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों, एक बाइक तथा स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलने पर थाना नंगलभूर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

स्कूटी को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। लक्ष्मी हॉलीडेज की बस (नंबर एआर2-0बी-0956) पहले गांव कौंतरपुर निवासी रणजीत सिंह (38) की स्कूटी से टकराई। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। स्थानीय निवासी एवं रिटायर्ड सूबेदार मेजर प्रह्लाद सिंह के अनुसार इसके बाद बस ने सड़क किनारे मौजूद बाइक सवार अरुण कुमार (32) को भी टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बस करीब 200 फीट तक स्कूटी और बाइक को घसीटती रही, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

महिला भी आई चपेट में, दो घायलों की हालत गंभीर

बस की चपेट में सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ जा रही नपवाल गांव की एक महिला भी आ गई। हादसे के दौरान बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल रणजीत सिंह और अरुण कुमार को राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।

हादसे के बाद चालक-परिचालक फरार, लोगों ने बस फूंक दी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस में आग लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। उनका आरोप है कि तेज रफ्तार से बस चलाने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

एसपी बोले- चालक और बस मालिक पर होगी कार्रवाई

मौके पर पहुंचे एसपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाना सामने आई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को आग लगा दी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। एसपी ने कहा कि फरार चालक की तलाश जारी है। उसके साथ बस मालिक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।