Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pathankot: पठानकोट में 8 फीट पानी में फंसी टूरिस्ट बस, 13 बच्चों समेत देहरादून के 55 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

Pathankot: पठानकोट में 8 फीट पानी में फंसी टूरिस्ट बस, 13 बच्चों समेत देहरादून के 55 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

पठानकोट में पुल के नीचे पानी में फंसी बस, व बचाव कर्मी यात्रियों को बचाते हुए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Pathankot: पंजाब के पठानकोट जिले में गुरुवार देर रात भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर सुजानपुर स्थित रेलवे अंडरपास (पुल नंबर-3) के नीचे अचानक जलभराव हो गया। इसी दौरान देहरादून से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस करीब 8 फीट पानी में फंस गई। बस में 13 बच्चों सहित कुल 55 यात्री सवार थे। पानी का स्तर बढ़ने से बस में सवार श्रद्धालु घबरा गए, लेकिन समय रहते सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF), सुजानपुर पुलिस और स्थानीय युवाओं ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

देहरादून से वैष्णो देवी जा रहे थे श्रद्धालु
बस में सवार श्रद्धालु उत्तराखंड के देहरादून से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। महिला श्रद्धालु ऋितिका ने बताया कि यात्रा के दौरान अचानक बस अंडरपास में भरे पानी के बीच फंस गई। उन्होंने कहा कि स्थिति बेहद भयावह थी, लेकिन पुलिस और एसएसएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। श्रद्धालुओं ने बचाव दल की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें संकट की घड़ी में मददगार बताया।

विज्ञापन

6 मिनट में मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स
बस में फंसे यात्रियों ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। अधिकारियों के अनुसार रात 1:53 बजे मदद की कॉल मिली और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम महज छह मिनट के भीतर रात 1:59 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके साथ ही सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसएफ के सिपाही रमनदीप सिंह, आदेश कुमार, लखबीर चंद और रोहित कुमार ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

अंधेरा और बारिश के कारण बस पानी में फंसी
थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान इस रेलवे अंडरपास में अक्सर जलभराव हो जाता है। इसी कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस मार्ग पर ट्रैफिक को वन-साइड किया हुआ था। रात के अंधेरे और लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बस चालक विनीत गुप्ता पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं लगा सके। जैसे ही बस अंडरपास में पहुंची, इंजन में पानी भर गया और वाहन बीच रास्ते में बंद हो गया।

हाइड्रा मशीन से बाहर निकाली गई बस
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद प्रशासन ने मौके पर हाइड्रा मशीन मंगवाई। मशीन की सहायता से पानी में फंसी टूरिस्ट बस को भी बाहर निकाल लिया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस, एसएसएफ और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव वाले अंडरपास और पुलों से गुजरते समय वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें; मानसा में महिला ने तीन बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।