Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

PM Narendra Modi Kurukshetra: कुरुक्षेत्र को मिली ₹617 करोड़ की सौगात, देश के अनोखे एलिवेटेड रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन

PM Narendra Modi Kurukshetra: कुरुक्षेत्र को मिली ₹617 करोड़ की सौगात, देश के अनोखे एलिवेटेड रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन

कुरुक्षेत्र को आज पीएम मोदी देंगे डबल गिफ्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

PM Narendra Modi Kurukshetra: हरियाणा के विकास पथ पर आज का दिन एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। अपने हरियाणा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को करोड़ों रुपये की दो बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी जींद में देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के लिए इन दोनों योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

170 करोड़ की लागत से उमरी रोड पर सजेगा सिख इतिहास का गौरव

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर उमरी रोड के पास करीब 5 एकड़ भूमि पर हरियाणा का पहला और बेहद भव्य सिख म्यूजियम आकार लेने जा रहा है। लगभग 170 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बजट वाली इस परियोजना का डिजाइन बेहद आधुनिक और आकर्षक रखा गया है। इस दो मंजिला म्यूजियम की छत पर स्टील से बना एक विशाल पगड़ीनुमा ढांचा तैयार किया जाएगा, जो हाईवे से ही पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगा। परिसर के ठीक बीचों-बीच 15 मीटर ऊंचा धातु से बना घूमता हुआ ‘खंडा साहिब’ स्थापित किया जाएगा, जो दूर से ही श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस म्यूजियम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख इतिहास और गुरुओं के बलिदान से रूबरू कराना है। पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी से लेकर दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक के जीवन, उनकी पावन वाणी, संघर्ष और मानवता के लिए दिए गए संदेशों को यहां थ्री-डी गैलरी, बेहतरीन ऑडियो-वीडियो शो और डिजिटल तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय परिसर में केवल प्रदर्शनियां ही नहीं होंगी, बल्कि सिख इतिहास पर शोध के लिए एक अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर, समृद्ध लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, ओपन एयर थिएटर और बच्चों के लिए म्यूजिकल फाउंटेन भी विकसित किए जाएंगे। इस पूरे ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने में करीब 3 साल का वक्त लगेगा।

447 करोड़ का एलिवेटेड ट्रैक: शहर के 5 फाटकों के झंझट से मिली आजादी

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुरुक्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। हालांकि, इस ट्रैक पर ट्रायल के तौर पर ट्रेनों का परिचालन पिछले हफ्ते ही शुरू किया जा चुका है, लेकिन आज इसका विधिवत लोकार्पण होने जा रहा है। 22 अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से कुरुक्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या का अंत हो गया है।

इस 5.84 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक के चालू होने से शहर के बेहद व्यस्त रहने वाले 5 रेलवे फाटक— झांसा रोड, कच्चा घेर, शास्त्री मार्केट, एलएनजेपी अस्पताल के सामने और थर्ड गेट फाटक हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। इन फाटकों के बंद होने से अब स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को शहर के भीतर रेंगते ट्रैफिक और लंबे जाम से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है।

प्रदेश का दूसरा एलिवेटेड ट्रैक और पहला एलिवेटेड स्टेशन प्लेटफॉर्म

तकनीकी लिहाज से यह परियोजना बेहद खास है। यह रोहतक के बाद हरियाणा का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक है, लेकिन कुरुक्षेत्र के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इस ट्रैक के ऊपर प्रदेश का पहला और एकमात्र एलिवेटेड रेलवे प्लेटफॉर्म बनाया गया है, जिसकी लंबाई लगभग 600 मीटर है। हालांकि, स्टेशन की मुख्य इमारत और टिकट खिड़की के कुछ अंतिम दौर के काम अभी पूरे होने बाकी हैं, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र के विकास में इन दोनों बड़ी परियोजनाओं का जुड़ना यहां के पर्यटन और बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

यह भी पढ़ें–उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।