Breaking News
राजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

Punjab Roadways Contract Workers Strike : 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे मुलाजिम, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Punjab Roadways Contract Workers Strike : 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे मुलाजिम, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे मुलाजिम, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: हर्ष कुमार सलारिया

Punjab Roadways Contract Workers Strike : चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के भीतर एक बार फिर बड़ा घमासान मचने के आसार बन गए हैं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (25/11) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार की तरफ से लगातार बैठकों की तारीखें टरकाए जाने से नाराज यूनियन ने आगामी 22 सितंबर से पूरे पंजाब में चक्का जाम करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से आम यात्रियों और खासतौर पर रोजाना सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

बार-बार मीटिंग टालने से भड़के कर्मचारी, सरकार पर लगाया समय गंवाने का आरोप

यूनियन के राज्य प्रधान रेशम सिंह ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुलाजिमों की जायज मांगों पर विचार करने के लिए बार-बार मीटिंग का समय तय किया जाता है, लेकिन ऐन मौके पर तारीख आगे खिसका दी जाती है।

विज्ञापन

हाल ही का वाकया साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए तीसरी बार 17 सितंबर की तारीख मुकर्रर की थी, लेकिन ठीक वक्त पर इसे बदलकर 24 सितंबर कर दिया गया। यूनियन का साफ तौर पर कहना है कि सरकार जानबूझकर बैठकों का नाटक कर रही है ताकि उनकी मांगों का समाधान टलता रहे और उनका कीमती समय बर्बाद हो।

18 सितंबर को चंडीगढ़ में पोल खोल प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिपो स्तर पर होगी गोलबंदी

हड़ताल के इस बड़े कदम से पहले यूनियन ने सरकार की नीतियों को बेनकाब करने की पूरी तैयारी कर ली है। तय रणनीति के तहत 18 सितंबर को चंडीगढ़ में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें सरकार की जनविरोधी और मुलाजिम विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

इसके तुरंत बाद, यानी 19 और 20 सितंबर को राज्यभर के सभी डिपो में कमेटियों की अहम बैठकें बुलाई जाएंगी। इन बैठकों के जरिए डिपो स्तर पर तमाम कच्चे कर्मचारियों को एकजुट किया जाएगा और पक्के धरनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि 22 सितंबर से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूरी ताकत से अमलीजामा पहनाया जा सके।

Gippy Grewal Slams Air Canada : पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल का एयर कनाडा पर फूटा गुस्सा, पैसे बिजनेस क्लास के लेकर इकोनॉमी में बैठाने का लगाया आरोप

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।