Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Punjab Weather Today: 16 जिलों में बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में आंधी का अलर्ट, बादल छाए रहेंगे, गर्मी-उमस बरकरार

Punjab Weather Today: 16 जिलों में बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में आंधी का अलर्ट, बादल छाए रहेंगे, गर्मी-उमस बरकरार

पंजाब में 16 जिलों में बारिश की संभावना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather Today: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन तेज बारिश की जगह केवल हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इसके चलते तापमान और उमस दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (14 जुलाई) को पंजाब के 16 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवा चल सकती है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए कोई रंग आधारित अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में आंधी चलने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में बूंदाबांदी के आसार हैं।

सोमवार को पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। मोहाली और जालंधर समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ में 4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। सोमवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब रहा।

मानसून कमजोर, इसलिए नहीं हो रही तेज बारिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बनी हुई है। दूसरी ओर पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन इन दोनों मौसम प्रणालियों का पंजाब और चंडीगढ़ पर फिलहाल कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा। इसी वजह से प्रदेश में ब्रेक मानसून जैसी स्थिति बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक केवल छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 21 से 22 जुलाई के आसपास मानसून ट्रफ दोबारा दक्षिण की ओर खिसक सकती है। इसके बाद प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने और बारिश बढ़ने की संभावना है।

गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ी

बारिश की कमी का असर बिजली की खपत पर भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को पंजाब में बिजली की मांग बढ़कर 14,276 मेगावाट पहुंच गई। इसके मुकाबले राज्य ने 5,728 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया, जबकि करीब 8 हजार मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से प्राप्त की गई।

डैमों में जलस्तर फिलहाल सुरक्षित

प्रदेश के प्रमुख बांधों में जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। भाखड़ा बांध का जलस्तर 1578.87 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसका डेंजर लेवल 1680 फीट है। बांध में 46,569 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और 25,618 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

वहीं पोंग बांध का जलस्तर 1322.41 फीट रिकॉर्ड किया गया है। इसका डेंजर लेवल 1390 फीट है। पोंग बांध में 31,100 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 16,151 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। फिलहाल दोनों बांधों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।