Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में 20 जुलाई से बदलेगा मौसम, भारी बारिश के आसार; आज उमस और गर्मी से राहत नहीं

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में 20 जुलाई से बदलेगा मौसम, भारी बारिश के आसार; आज उमस और गर्मी से राहत नहीं

पंजाब-चंडीगढ़ में 20 जुलाई से बदलेगा मौसम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी से लोगों को 20 जुलाई से राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों और चंडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इस दौरान भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 जुलाई को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा और लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से मानसून की कमजोर गतिविधियों के कारण पंजाब के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। दिन में तेज धूप और हवा में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपी उमस भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवाओं और मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने के बाद 20 जुलाई से मौसम में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलेगा।

चंडीगढ़ में बारिश नहीं होने से बढ़ी उमस

पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई। इसके चलते शहर में उमस का स्तर काफी बढ़ गया। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने से दिनभर चिपचिपी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी और उमस से विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

बठिंडा सबसे गर्म, सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर रहा पारा

पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसका तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान होशियारपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 जुलाई से लगातार तीन दिन बारिश के संकेत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को चंडीगढ़ में आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जुलाई को बादल बढ़ने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दिन गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। 21 जुलाई को कई इलाकों में अच्छी बारिश का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 22 जुलाई को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन जलभराव की भी आशंका

लगातार कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो सकता है। हालांकि, यदि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होती है तो निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।