Breaking News
Vada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिलKaithal NH152D road accident: कैथल में NH-152D पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पंचकूला के युवक की मौतBijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलकBollywood news: सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तकVada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिलKaithal NH152D road accident: कैथल में NH-152D पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पंचकूला के युवक की मौतBijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलकBollywood news: सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Vada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिल

Vada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिल

रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Vada pav vendor viral: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो इंसानी जज्बे और भरोसे पर हमारा यकीन दोबारा मजबूत कर देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक ऐसा ही प्यारा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आंखों में नमी और चेहरे पर एक मीठी सी मुस्कान आ जाती है। (train passenger honesty video) इस वायरल क्लिप में एक तरफ जहां रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे एक छोटे वेंडर की मेहनत साफ नजर आती है, वहीं दूसरी तरफ एक अनजान यात्री की ईमानदारी ने यह साबित कर दिया है कि आज भी दुनिया नेकी और भरोसे पर चल रही है।

जान जोखिम में डालकर ट्रेन के पीछे भागा वेंडर

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई देता है कि प्लेटफॉर्म से ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है। तभी एक वड़ा पाव बेचने वाला युवक हाथ में खाने का ऑर्डर लिए ट्रेन के पीछे-पीछे दौड़ पड़ता है। ट्रेन की रफ्तार लगातार बढ़ रही थी, लेकिन वह अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी मंजिल यानी चलती ट्रेन के गेट पर खड़े पैसेंजर तक वड़ा पाव पहुंचाने के लिए लगातार भागता रहा। उसकी यह लगन देखकर कोई भी समझ सकता है कि पेट की आग बुझाने के लिए इंसान किस हद तक मेहनत करने को तैयार रहता है।

पेमेंट के वक्त आई असमंजस की स्थिति

वड़ा पाव तो समय पर पैसेंजर के हाथ में पहुंच गया, लेकिन असली मोड़ तब आया जब पैसों के भुगतान की बारी आई। पैसेंजर ने ऑनलाइन पेमेंट करने की इच्छा जताई। बिना एक पल गंवाए वेंडर ने भी अपनी जेब से झटपट क्यूआर (QR) कोड निकाला और यात्री को दिखा दिया। लेकिन तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म को पार करके काफी आगे निकल चुकी थी और वेंडर निराश होकर सिर्फ उस ट्रेन और यात्री को देखता रह गया। नजारे को देखकर ऐसा लगा मानो उस गरीब वेंडर के साथ धोखा हो गया है और उसे बिना मेहनताना के ही मायूस लौटना पड़ेगा।

पैसेंजर की एक छोटी सी नेकी ने जीता सबका दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐓𝐍𝐐 🏴 (@tanishq__vaidya)

लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। चलती ट्रेन और रफ्तार के बीच भी उस पैसेंजर ने तुरंत अपना फोन निकाला, खिड़की से ही उस क्यूआर कोड को स्कैन किया (railway vendor running behind train) और वड़ा पाव के पूरे 30 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उस यात्री की इस छोटी सी लेकिन बेहद जिम्मेदार और ईमानदार हरकत ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @tanishq__vaidya नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे पांच करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और 26 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि इस वीडियो ने बता दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है।

यह भी पढ़ें–Modern Toilet Restaurant: ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।