Breaking News
Narnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोपउत्तराखंड की 3 लोकभाषाएं अब AI से जुड़ेंगी, CM धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टलअमित शाह का 62वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने आंतरिक सुरक्षा और माओवाद पर की सराहनाModern Toilet Restaurant: ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरलMahendragarh News: बवानियां और झिंगावन गांव के पास टूटी पावरग्रिड लाइन की तार, बड़ा हादसा टलाNarnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोपउत्तराखंड की 3 लोकभाषाएं अब AI से जुड़ेंगी, CM धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टलअमित शाह का 62वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने आंतरिक सुरक्षा और माओवाद पर की सराहनाModern Toilet Restaurant: ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरलMahendragarh News: बवानियां और झिंगावन गांव के पास टूटी पावरग्रिड लाइन की तार, बड़ा हादसा टला

Modern Toilet Restaurant: ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरल

Modern Toilet Restaurant: ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरल

ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Modern Toilet Restaurant: दुनियाभर में अपनी अलग-अलग संस्कृतियों और खान-पान के लिए मशहूर ताइवान में एक ऐसा रेस्टोरेंट मौजूद है, जिसके बारे में सुनकर किसी का भी सिर चकरा सकता है। आमतौर पर हम किसी अच्छे रेस्तरां में जाते हैं तो वहां की सजावट, साफ-सफाई और शानदार माहौल हमारे अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

लेकिन ताइवान का प्रसिद्ध ‘मॉडर्न टॉयलेट रेस्टोरेंट’ इन तमाम पारंपरिक पैमानों से बिल्कुल उलट है। यहां लग्जरी डाइनिंग की जगह बाथरूम के सामानों को रेस्तरां का मुख्य आकर्षण बना दिया गया है। (toilet theme cafe taiwan) हाल ही में जानी-मानी भारतीय कंटेंट क्रिएटर आकांक्षा मोंगा ने इस अजीबोगरीब कैफे का रुख किया और वहां के अपने खट्टे-मीठे अनुभव को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद से यह जगह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

विज्ञापन

टॉयलेट सीट पर बैठकर खाने का अनोखा अनुभव

इस रेस्टोरेंट के अंदर कदम रखते ही आपको अहसास हो जाएगा कि आप किसी आम जगह पर नहीं हैं। यहां मेहमानों के बैठने के लिए पारंपरिक कुर्सियों और मेजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। (akanksha mongas video taiwan) इसके बजाय बैठने के लिए असली टॉयलेट सीटों को मॉडिफाई करके कुर्सियां बनाई गई हैं, और डाइनिंग टेबल के तौर पर कांच के बने बाथटब रखे गए हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां आने वाले ग्राहकों को भोजन साधारण बर्तनों में नहीं, बल्कि छोटे कमोड के आकार के बाउल में परोसा जाता है। इतना ही नहीं, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पेय पदार्थों को छोटे यूरिनल के आकार के बर्तनों में सर्व किया जाता है, जिसे देखकर पहली बार आने वाला इंसान हक्का-बक्का रह जाता है।

मल के आकार की आइसक्रीम और लोगों की प्रतिक्रियाएं

जब कंटेंट क्रिएटर आकांक्षा ने इस कैफे का जायजा लिया, तो उन्होंने खाने के स्वाद को औसत बताते हुए इसे 10 में से 5 रेटिंग दी, लेकिन इस हटके और अनोखे अनुभव को पूरे 10 में से 10 अंक दिए। इस पूरी यात्रा का सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब उनके सामने एक खास डेजर्ट परोसा गया। (toilet bowl food restauran)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aakanksha Monga (@aakanksha.monga)


डार्क चॉकलेट आइसक्रीम को हूबहू इंसानी मल के आकार में प्लेट में सजाकर पेश किया गया था। उसकी बनावट इतनी सटीक थी कि उसे देखकर कोई भी धोखा खा जाए। आकांक्षा ने मजाक करते हुए कहा कि इस नजारे को देखने के बाद वे कभी भी डार्क चॉकलेट को पहले की तरह नहीं देख पाएंगी।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही नेटिज़न्स के बीच बहस सी छिड़ गई है। जहां कुछ लोगों को इस कैफे का यह कॉन्सेप्ट बेहद मजेदार, अनोखा और क्रिएटिव लगा, वहीं कई यूजर्स ने इस तरह की थीम पर कड़ा ऐतराज जताया। (bizarre restaurants in world)  आलोचकों का कहना है कि टॉयलेट के आकार वाले बर्तनों में परोसे गए भोजन को देखकर उनकी भूख ही मर जाती है। बावजूद इसके, खाने के स्वाद को लेकर अलग-अलग राय होने के बावजूद यह मॉडर्न टॉयलेट रेस्टोरेंट पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में पूरी तरह कामयाब रहा है।

यह भी पढ़ें– Viral Video Child Drowning: रील बनाने में मग्न थे मम्मी-पापा, समंदर की लहरों में बहने लगी बच्ची; शॉकिंग वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।