Breaking News
‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला

Rajasthan News: कांग्रेस ने शुरू किया ‘जेन-जी फॉर चेंज’ अभियान, शिक्षा-रोजगार मुद्दों पर रहेगा ध्यान

Rajasthan News: कांग्रेस ने शुरू किया ‘जेन-जी फॉर चेंज’ अभियान, शिक्षा-रोजगार मुद्दों पर रहेगा ध्यान

कांग्रेस ने शुरू किया ‘जेन-जी फॉर चेंज’ अभियान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस ने आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए ‘जेन-जी फॉर चेंज’ अभियान शुरू किया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं डिजिटल मंच विभाग ने यह पहल शुरू की है, जिसके तहत विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और करियर के अवसरों से जुड़े मुद्दों पर सीधा संवाद किया जाएगा। अभियान के लिए राज्य स्तर पर पेशेवर ‘जेन-जी’ समिति का गठन भी किया गया है।

विभाग के अध्यक्ष सुमित भगासरा ने बताया कि अभियान के जरिए विद्यार्थियों की चिंताओं, आकांक्षाओं और सुझावों को समझने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा अपनी पीढ़ी की जरूरतों और समस्याओं को बेहतर तरीके से सामने रख सकते हैं।

विज्ञापन

 

शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस

सुमित भगासरा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता, सीमित रोजगार अवसर, कौशल की कमी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता युवाओं के प्रमुख मुद्दे हैं। अभियान के दौरान इन विषयों पर विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी राय जानने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान केवल राजनीतिक संपर्क तक सीमित नहीं रहेगा। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है।

 

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सीधे पहुंचेगी समिति

राजस्थान कांग्रेस के सोशल मीडिया एवं डिजिटल मंच विभाग ने अभियान को राज्यभर में विस्तार देने की तैयारी की है। इसके लिए जिला स्तर पर भी इसी तरह की ‘जेन-जी’ समितियां गठित की जाएंगी।

ये समितियां कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगी। युवाओं की समस्याओं और सुझावों को एकत्र कर राज्य स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इन समितियों की होगी।

 

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का भी जिक्र

भगासरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। राजस्थान में ‘जेन-जी फॉर चेंज’ के माध्यम से इसी तरह के संपर्क को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अभियान के तहत विभाग कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।”

 

कौन हैं जेन-जी युवा?

‘जेन-जी’ यानी जनरेशन जेड उस पीढ़ी को कहा जाता है, जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। यह वह युवा वर्ग है जिसने तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में अपनी पढ़ाई और शुरुआती जीवन का बड़ा हिस्सा बिताया है।

राजस्थान में इस अभियान के जरिए कांग्रेस इसी युवा वर्ग के मुद्दों को सीधे सुनने और उन्हें संगठन के स्तर तक पहुंचाने पर जोर दे रही है। आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले युवाओं के बीच इस तरह की पहुंच पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से भी अहम होगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।