Breaking News
अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्याHealthy recipes: शेफ संजीव कपूर की स्पेशल रेसिपी, घर पर आसानी से बनाएं क्रीमी ‘कैरेट एंड सैफरॉन रिसोट्टो’luxury trains in India: भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन, जिसमें मिलता है महलों जैसा अहसासमहाराष्ट्र के PHC में महिला डॉक्टर को पांच पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थप्पड़ मारा, CCTV में कैद हरकतHaryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, धान छोड़ ये फसलें उगाने पर मिलेंगे 10,000 रुपये प्रति एकड़अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्याHealthy recipes: शेफ संजीव कपूर की स्पेशल रेसिपी, घर पर आसानी से बनाएं क्रीमी ‘कैरेट एंड सैफरॉन रिसोट्टो’luxury trains in India: भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन, जिसमें मिलता है महलों जैसा अहसासमहाराष्ट्र के PHC में महिला डॉक्टर को पांच पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थप्पड़ मारा, CCTV में कैद हरकतHaryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, धान छोड़ ये फसलें उगाने पर मिलेंगे 10,000 रुपये प्रति एकड़

Bhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़

Bhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़

भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani student attack case: भिवानी जिले के पालुवास गांव के पास एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए कुछ बदमाशों ने एक छात्र को सरेआम मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की। बाइक पर सवार होकर जा रहे बीबीए के छात्र रुद्र प्रताप को पहले एक तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर गिराया गया और फिर उसे जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया गया।

जब छात्र ने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे दबोच लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसके दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर हुई इस खौफनाक वारदात के दौरान आसपास तमाशबीन लोगों की भीड़ जमा थी, लेकिन किसी ने भी आगे आकर उस बेसहारा छात्र की मदद करने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन

भाई के दोस्तों के झगड़े की निकाली रंजिश

घायल छात्र के पिता विनोद ने रोते हुए बताया कि उनके बेटे रुद्र का उन हमलावरों से कोई सीधा लेना-देना नहीं था। असल में, कुछ दिन पहले रुद्र के बड़े भाई ध्रुव के दोस्तों के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। हमलावरों ने उसी पुरानी रंजिश को आधार बनाया और ध्रुव के छोटे भाई रुद्र को निशाना बना लिया।

आरोपियों ने इस दुर्भावना के साथ हमला किया कि उसकी हड्डियां तो टूट जाएं लेकिन उसकी जान न जाए। हमले के दौरान बेरहम बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर डराने की भी कोशिश की और गनीमत यह रही कि गोली नहीं चली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को वीडियो कॉल करके अपनी इस घिनौनी करतूत का जायजा भी दिखाया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

गंभीर हालत में गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती

घटना 20 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की है जब रुद्र अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हुड्डा पार्क की तरफ जा रहा था। पालुवास मोड़ के पास पहुंचते ही बिना नंबर की नीले रंग की कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गुरुग्राम के एक बड़े निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहां आईसीयू में छात्र का इलाज चल रहा है, जिसके दोनों हाथों और पैरों में कुल मिलाकर छह गंभीर फ्रैक्चर आए हैं। इस अमानवीय घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और तलाश जारी

औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित छात्र रुद्र प्रताप के अस्पताल में ही बयान दर्ज कर लिए हैं। बयानों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु, अंकित और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के प्रयास, मारपीट और विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान पुख्ता की जा सके। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें–Haryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।