Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

राजस्थान में सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा: डंपर-स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 की मौत, स्विफ्ट के परखच्चे उड़े

राजस्थान में सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा: डंपर-स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 की मौत, स्विफ्ट के परखच्चे उड़े

डंपर-स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan road accident: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार डंपर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में लक्ष्मण सिंह (46), उनकी पत्नी तुलसी (45), बेटी शीतल (22) और ड्राइवर रामाकिशन (35) सवार थे। चारों के शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

 

 

पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार परिवार मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। घर लौटते समय उनकी कार की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई।

हादसे में लक्ष्मण सिंह, तुलसी, शीतल और रामाकिशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में शामिल तुलसी कासेड़ा, डीडवाना-कुचामन स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं।

 

 

टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

डंपर और कार की सीधी भिड़ंत में स्विफ्ट का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चारों शव कार के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे के करीब आधे घंटे बाद शवों को कार से बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने चारों शवों को नावां उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई की।

 

 

डंपर जब्त, हादसे की जांच शुरू

नावां थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

डीडवाना-कुचामन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।