Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 27 जिलों को आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 27 जिलों को आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न

राजस्थान में आज 27 जिलों को आंधी-बारिश का अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Weather: राजस्थान में गुरुवार को प्री-मानसून की गतिविधियां तेज रहीं। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी चली और उसके बाद बारिश हुई। राजधानी जयपुर में करीब एक घंटे के दौरान लगभग दो इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और उनके नीचे खड़ी बाइक तथा अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 27 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

अगले सप्ताह तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही आगामी चार से पांच दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने के अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बन रही हैं। लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कई स्थानों पर तेज हवा और जलभराव से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

कई शहरों में 40 डिग्री से ऊपर रहा तापमान
बारिश से पहले प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा। फलोदी में दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। श्रीगंगानगर में 41 डिग्री, जैसलमेर में 40.8, बाड़मेर में 40.5, बीकानेर में 39.3, चूरू में 39.8, जोधपुर में 39.2, पिलानी में 39.4, करौली में 39 और दौसा में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज हुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान नागौर जिले के डेगाना में 35 मिमी, सांजू में 25 मिमी और खींवसर में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। भीलवाड़ा के सहाड़ा में 22 मिमी, जोधपुर के भोपालगढ़ में 20 मिमी, कोटा के चेचट में 17 मिमी, बीकानेर के छतरगढ़ में 14 मिमी, सवाई माधोपुर के बामनवास में 10 मिमी, राजसमंद के रेलमगरा में 5 मिमी और धौलपुर के बसेड़ी में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जयपुर में जलभराव और पेड़ गिरने से बढ़ी परेशानी
जयपुर में दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट और परकोटा क्षेत्र में करीब 50 मिमी बारिश होने से कई सड़कों पर आधा फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सांगानेर में 33 मिमी, जेएलएन मार्ग पर 11.4 मिमी, फागी में 15 मिमी, जालसू में 12 मिमी, कालवाड़ में 4 मिमी और आमेर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। रामनिवास बाग में एक दर्जन से अधिक पुराने पेड़ उखड़ गए, जबकि जोरावर सिंह गेट और किशनपोल बाजार क्षेत्र में भी पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।

सीकर और कोटा में भी बदला मौसम
सीकर जिले में दिनभर धूप रहने के बाद शाम को मौसम ने करवट ली। धूलभरी हवाओं के साथ बादल छाए और क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी रही। फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोटा में शाम के समय बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 यह भी पढ़ें; राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।