Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Weather News: राजस्थान में 21 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, अभी 18% कम बारिश, 20 जुलाई को 17 जिलों में येलो अलर्ट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में 21 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, अभी 18% कम बारिश, 20 जुलाई को 17 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में 21 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Weather News: राजस्थान में इस बार मानसून अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। लगातार कम वर्षा के कारण कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि 20 जुलाई के लिए 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि 21 जुलाई से मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज होंगी। बारिश की कमी का असर प्रदेश के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार को चूरू राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं श्रीगंगानगर में 17 मिमी बारिश होने के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकने से कमजोर हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हिमालय क्षेत्र की तरफ खिसक गई है। वर्तमान में यह ट्रफ जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर बना ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ (WML) पूर्वी भारत में अधिक सक्रिय है। इसी वजह से राजस्थान तक पर्याप्त नमी नहीं पहुंच रही और राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं।

विज्ञापन

आज इन 19 जिलों में बारिश के आसार

17 जुलाई को कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ सहित कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इन इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

जयपुर में बारिश का बड़ा घाटा

राजधानी जयपुर में पिछले 11 दिनों से एक मिलीमीटर भी बारिश दर्ज नहीं हुई है। इसके कारण शहर का मानसूनी वर्षा आंकड़ा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। जून और जुलाई में अब तक जयपुर में कुल 135 मिमी बारिश हुई है, जिसमें जून में 80 मिमी और जुलाई में केवल 55 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि जुलाई में औसतन करीब 180 मिमी बारिश होती है। पिछले 10 वर्षों में जुलाई के दौरान केवल चार बार ही 200 मिमी से कम बारिश दर्ज हुई है।

21 जुलाई से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने लगेगा। सबसे पहले कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी वर्षा गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।