Breaking News
‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला

Rajathan News: निकाय चुनाव के बीच राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के हुए तबादले

Rajathan News: निकाय चुनाव के बीच राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के हुए तबादले

निकाय चुनाव के बीच राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajathan News: राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर छोटा फेरबदल किया है। सरकार ने 6 IAS और 7 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही APO चल रहे तीन IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला आदेश में उदयपुर संभागीय आयुक्त समेत शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, कृषि और प्रशासनिक प्रशिक्षण से जुड़े पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। राज्य में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रशासनिक नियुक्तियों पर खास नजर है।

 

विज्ञापन

प्रज्ञा केवलरमानी को TAD आयुक्त, खजान सिंह बने उदयपुर संभागीय आयुक्त

उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला कर उन्हें जनजाति क्षेत्रीय विकास यानी TAD आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर APO चल रहे खजान सिंह को उदयपुर संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। उदयपुर संभाग में प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। खजान सिंह को अब संभागीय स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

 

तीन APO IAS अधिकारियों को भी मिली पोस्टिंग

तबादला सूची में APO चल रहे एच. गुईटे को HCM रीपा, जयपुर में OSD की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय, जयपुर नियुक्त किया गया है। सोहनलाल का तबादला अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर के पद से कृषि विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर किया गया है। वहीं ब्यावर के SDM दिव्यांश सिंह को शिक्षा विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है।

 

7 RAS अफसरों की भी जिम्मेदारियां बदलीं

सरकार ने 7 RAS अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। राजलक्ष्मी गहलोत को ADM चित्तौड़गढ़ से ADM भू-अवाप्ति चित्तौड़गढ़ लगाया गया है, जबकि जगत राजेश्वर को उपसचिव कृषि विभाग से उपसचिव राजस्थान राज्य महिला आयोग जयपुर भेजा गया है। जयपाल सिंह राठौड़ को अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त पद से हटाकर SDO ब्यावर बनाया गया है। कार्तिकेय मीणा को DSO कोटा से SDO अकलेरा और पूजा मीणा को ERCP प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग अलवर के भू-अवाप्ति अधिकारी पद से SDO भवानी मंडी लगाया गया है।

सुनीता यादव-3 को राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर में कार्यकारी निदेशक, परिवेदना निस्तारण के पद से हटाकर SDO नोहर, हनुमानगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। बनवारी लाल बैरवा को SDO अकलेरा से सहायक कलेक्टर भादरा नियुक्त किया गया है।

 

सुशील कुमार सैनी का तबादला रद्द

तबादला आदेश में एक RAS अधिकारी के पूर्व आदेश को भी रद्द किया गया है। सुशील कुमार सैनी का सहायक कलेक्टर सीकर से SDO नोहर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान होगा और चुनाव प्रक्रिया के साथ संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।