Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Rewari News: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, झज्जर चौक पर ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत

Rewari News: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, झज्जर चौक पर ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत

रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, झज्जर चौक पर ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी शहर में सोमवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे से दहल उठी। झज्जर चौक पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उस पर सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोकलगेट चौकी पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की।

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त 18 साल के किशन और 50 वर्षीय नरेंद्र के तौर पर हुई है। मूल रूप से राजस्थान के कंकड़वाला गांव का रहने वाला किशन पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ रेवाड़ी की पुष्पा वाटिका कॉलोनी में रह रहा था। वहीं, नरेंद्र पटौदी के पास स्थित दादावास गांव के निवासी थे। दोनों सोमवार सुबह एक धार्मिक कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही बाइक से निकले थे।

विज्ञापन

ट्रैक्टर काफी दूर तक घसीटता ले गया बाइक, चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशन के पिता पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कराने का काम करते हैं। वे किसी दूसरे गांव में गए हुए थे और सुबह घर लौटने वाले थे, इसलिए उनकी जगह किशन कथा में शामिल होने के लिए निकल पड़ा। जैसे ही उनकी बाइक पुष्पा वाटिका से आगे बढ़कर झज्जर चौक के पास पहुंची, झज्जर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बाइक को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना और गोकलगेट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– Delhi Dating App Scam: मेरी पहली डेट पर खर्च हुए 20,500 रुपये’ दिल्ली के युवक की आपबीती सुन चकराया सोशल मीडिया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।