Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Delhi Dating App Scam: मेरी पहली डेट पर खर्च हुए 20,500 रुपये’ दिल्ली के युवक की आपबीती सुन चकराया सोशल मीडिया

Delhi Dating App Scam: मेरी पहली डेट पर खर्च हुए 20,500 रुपये' दिल्ली के युवक की आपबीती सुन चकराया सोशल मीडिया

मेरी पहली डेट पर खर्च हुए 20,500 रुपये’ दिल्ली के युवक की आपबीती सुन चकराया सोशल मीडिया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Delhi Dating App Scam: राजधानी दिल्ली में ऑनलाइन डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले युवाओं के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रेडिट (Reddit) पर @Big_Cauliflower_7127 नाम के एक हैंडल से शेयर की गई पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है। पोस्ट का शीर्षक था— “मेरी पहली डेट पर 20.5 हजार रुपये खर्च हो गए। मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि इस बारे में कैसा महसूस करूं।”

पीड़ित युवक ने अपनी दर्दभरी आपबीती शेयर करते हुए बताया कि कैसे डेटिंग ऐप पर हुई एक मामूली बातचीत अचानक एक जेब ढीली कर देने वाली शाम में तब्दील हो गई। ऐप पर मैच होने के थोड़ी देर बाद ही दोनों ने उसी दिन मिलने का प्लान बनाया। युवती ने मिलने की जगह एक पब तय की और युवक को सीधे वहीं बुला लिया।

विज्ञापन

शैंपेन, हुक्का और फिर वॉशरूम का बहाना

युवक ने बताया कि वह खुद न तो शराब पीता है और न ही स्मोकिंग करता है। इसके बावजूद पब पहुंचते ही लड़की ने एक के बाद एक महंगी चीजें ऑर्डर करनी शुरू कर दीं। युवती ने करीब 13,000 रुपये की शैंपेन, 6,000 रुपये के दो हुक्के और कुछ स्नैक्स मंगा लिए। देखते ही देखते पब का कुल बिल 20,500 रुपये आ गया।

हैरानी की बात तब हुई जब टेबल पर बिल आते ही युवती वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर वहां से हट गई। उसने बिल आधा-आधा (Split) बांटने की बात तक नहीं की। पीड़ित ने लिखा, “अजीब बात यह है कि मुझे सिर्फ पैसे डूबने का गम नहीं है, बल्कि इस पूरे कड़वे अनुभव ने परेशान कर दिया है। जैसे ही बिल आया, वह वॉशरूम चली गई। शायद यह कोई संयोग हो या फिर सोची-समझी साजिश— मैं उसकी नीयत पर सीधा दांव नहीं लगाना चाहता, लेकिन जो हुआ वह सही नहीं था।”

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, यूजर्स बोले— यह तो पुराना स्कैम है!

रेडिट पर पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। दिल्ली-एनसीआर के माहौल से वाकिफ लोगों ने तुरंत पहचान लिया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में सक्रिय ‘पब-कैफे डेटिंग सिंडिकेट’ का जाना-पहचाना तरीका (Modus Operandi) है। इसमें लड़कियां ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर उन पब या क्लबों में ले जाती हैं, जहां उनका पहले से कमीशन फिक्स होता है।

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा: “अरे भाई! क्या तुम्हें नहीं पता था कि यह दिल्ली का सबसे आम घोटाला है? यहां हर दूसरे नए बंदे के साथ यही हो रहा है।”

दूसरे यूजर ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा: “अजनबियों से मिलते वक्त अपनी आंखें और दिमाग खुला रखें। जैसे ही लगे कि सामने वाला आपकी जेब पर बेवजह हमला कर रहा है या माहौल अजीब है, बिना देर किए वहां से निकल जाएं।”

एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा: “मुझे समझ नहीं आता कि आज के डिजिटल दौर में भी लोग इस तरह के डेटिंग रैकेट के झांसे में कैसे आ जाते हैं।”

फिलहाल, यह घटना उन तमाम युवाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी बनकर उभरी है जो ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए बिना पूरी जांच-परख के किसी अनजान व्यक्ति से महंगे पब या क्लबों में मिलने पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।