Breaking News
Jind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारArun Govil Ramayana First Look: ‘रामायण’ से अरुण गोविल का शाही लुक आउट, ‘राम’ के बाद अब अयोध्या के राजा दशरथ के अवतार में आएंगे नजरJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारArun Govil Ramayana First Look: ‘रामायण’ से अरुण गोविल का शाही लुक आउट, ‘राम’ के बाद अब अयोध्या के राजा दशरथ के अवतार में आएंगे नजर

Rohtak Civil Hospital: रोहतक सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, अंधेरे में दरवाजा खोलते ही 12 फीट नीचे डक्ट में गिरीं मां-बेटी

AAmandeep Singh
Rohtak Civil Hospital: रोहतक सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, अंधेरे में दरवाजा खोलते ही 12 फीट नीचे डक्ट में गिरीं मां-बेटी

रोहतक सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, अंधेरे में दरवाजा खोलते ही 12 फीट नीचे डक्ट में गिरीं मां-बेटी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Civil Hospital: हरियाणा के रोहतक स्थित सिविल अस्पताल से प्रशासनिक (Rohtak Civil Hospital Accident)  लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने आई एक मरीज और उसकी बुजुर्ग मां देर रात अस्पताल की पहली मंजिल से सीधे सीवर व पानी के पाइप वाली डक्ट में नीचे जा गिरीं। करीब 10 से 12 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हद तो तब हो गई जब इस हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन को मौके पर पहुंचने और घायलों को निकालने में ही करीब पौने घंटे का वक्त लग गया।

न लाइट थी और न दरवाजे पर ताला, एक-दूसरे को बचाने में नीचे जा गिरीं दोनों

विज्ञापन

पीड़ित मरीज सोनिया ने बताया कि उसके हाथ का कल ही ऑपरेशन हुआ था। रात को जब उसे वाशरूम जाना पड़ा, तो गलियारे में भीषण अंधेरा फैला था क्योंकि लाइटें बंद थीं। (PWD Haryana Civil Hospital)सोनिया अपनी मां अमनी देवी के साथ वाशरूम की तरफ बढ़ी और जैसे ही उसने सामने दिख रहा दरवाजा खोलकर पैर आगे बढ़ाया, वह सीधे डक्ट में नीचे जा गिरी। बेटी के गिरने की आवाज सुनकर मां अमनी देवी ने बचाने के लिए हाथ बढ़ाया और आगे कदम रखा, तो वह भी अनियंत्रित होकर उसी गड्ढे में जा गिरीं।

पाइप के सहारे ऊपर चढ़कर मां ने मचाया शोर, तब टूटी अस्पताल प्रशासन की नींद

हादसे के बाद बुरी तरह घायल हुई मां अमनी देवी ने हिम्मत नहीं हारी और डक्ट में लगे सीवर पाइपों के सहारे किसी तरह ऊपर चढ़कर बाहर निकलीं।

उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों और कर्मचारियों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने के करीब आधे से पौने घंटे बाद सिविल अस्पताल की टीम नीचे पहुंची और निचले हिस्से का दरवाजा खोलकर सोनिया को बाहर निकाला। पीड़िता का आरोप है कि जिस हाथ का ऑपरेशन हुआ था, गिरने से उसी हाथ में दोबारा चोट लगी है, लेकिन डॉक्टरों ने अब तक उसका एक्स-रे तक कराने की जहमत नहीं उठाई है।

मरम्मत का काम जारी, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई: सीएमओ

अस्पताल में खुले पड़े इस खतरनाक दरवाजे ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों की मांग है कि ऐसी जानलेवा अनदेखी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. पुष्पेंद्र का कहना है कि अस्पताल में फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके चलते सीवर डक्ट के दरवाजों की चाबियां पीडब्ल्यूडी (PWD) के कर्मचारियों के पास थीं। (Haryana News)  उन्होंने माना कि रात में एक दुखद हादसा हुआ है और मामले की जांच बिठा दी गई है; जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें–Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।