September 20, 2026

Rohtak School Abuse Case: “गंदा भैया बिस्किट देकर वॉशरूम ले जाता था”, रोहतक की मासूम ने काउंसलिंग में बयां की आपबीती

0
Rohtak School Abuse Case: "गंदा भैया बिस्किट देकर वॉशरूम ले जाता था", रोहतक की मासूम ने काउंसलिंग में बयां की आपबीती

"गंदा भैया बिस्किट देकर वॉशरूम ले जाता था", रोहतक की मासूम ने काउंसलिंग में बयां की आपबीती

Rohtak School Abuse Case: हरियाणा के रोहतक में स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल (Rohtak Private School News) में नर्सरी क्लास की (Rohtak Nursery Girl Counseling) मासूम बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में जांच टीम को अहम सुराग मिले हैं। शनिवार रात एसआईटी ( SIT Investigation Rohtak School) और चाइल्ड वेलफेयर एक्सपर्ट्स की टीम ने पीड़िता के घर जाकर उसकी तीसरी बार काउंसलिंग की। इस दौरान मासूम बच्ची ने बेहद गंभीर खुलासे करते हुए बताया कि स्कूल का ही एक लड़का उसे बिस्किट का लालच देकर रोजाना वॉशरूम में ले जाता था और वहां उसके साथ गलत हरकत करता था।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज, पांचवीं का छात्र शक के घेरे में

(Rohtak Police Investigation) मामले में पुलिस के हाथ स्कूल की दो बेहद महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज लगी ( Rohtak CCTV Footage School Case) हैं। पहली फुटेज में पीड़िता की क्लास के भीतर पांचवीं कक्षा का एक छात्र करीब आधे घंटे तक उसके साथ बैठा दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरी फुटेज में एक लड़का बच्ची के आगे-आगे टॉयलेट की ओर जाता नजर आ रहा है। बच्ची के पिता ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान जब एक्सपर्ट्स ने उससे पूछताछ की, तो उसने साफ कहा कि “गंदा भैया” मामा के घर नहीं बल्कि स्कूल में रहता है और रोजाना आता है, लेकिन वह उसकी बस में सफर नहीं करता।

टॉयलेट में मेड ने धोए थे कपड़े, पीजीआई डॉक्टरों ने की पुष्टि

पीड़ित बच्ची के पिता के अनुसार, 15 सितंबर को जब बच्ची स्कूल बस से घर लौटी, तो मां को कपड़े बदलते वक्त उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। जब परिजनों ने स्कूल पहुंचकर बात की, तो बच्ची खुद अपनी मां का हाथ पकड़कर स्कूल के टॉयलेट तक ले गई थी। बच्ची ने काउंसलिंग में यह भी साफ किया कि उसने पैंट में शौच नहीं किया था, बल्कि मेड ने ही उसके कपड़े धोए थे। इसके बाद जब परिजन उसे अस्पताल ले गए, तो रोहतक पीजीआई (PGI) के डॉक्टरों ने बच्ची के साथ गलत हरकत की पुष्टि करते हुए पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट सौंपी।

एसआईटी की जांच तेज, आरोपी छात्र की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद से ही शहर के अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। (Child Abuse Case Rohtak ) रोहतक पुलिस और गठित एसआईटी टीम (CCTV) फुटेज के आधार पर उस छात्र की पहचान करने में जुटी है, जिसका जिक्र बच्ची और फुटेज में दिख रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के बयान और मेडिकल रिपोर्ट को जांच में शामिल कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन, बस स्टाफ और टॉयलेट अटेंडेंट (मेड) से भी गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि इतनी बड़ी लापरवाही के पीछे कौन-कौन जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed