Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सोहना-तावडू विकास रैली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी ₹47.36 करोड़ की सौगात, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का जताया संकल्प

JJagmarg Desk
सोहना-तावडू विकास रैली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी ₹47.36 करोड़ की सौगात, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का जताया संकल्प
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

तावडू: अनाज मंडी में आयोजित ‘विकसित सोहना-तावडू विकास रैली’ में उमड़े जनसैलाब के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने का वादा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 47 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत वाली 16 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में 21 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 11 उद्घाटन और 25 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत के 5 नए शिलान्यास शामिल हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी महाशिवरात्रि की बधाई

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए की और अरावली की गोद में बसे इस क्षेत्र के लोगों के साहस और 1857 की क्रांति में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मेवात की इस पावन धरती ने सदैव बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

11 वर्षों में सोहना हलके के विकास पर खर्च किए1,515 करोड़ रुपये

विकास के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में सोहना हलके के विकास पर 1,515 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि इसके विपरीत कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में केवल 222 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए थे। उन्होंने बताया कि सोहना विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई 62 मुख्य घोषणाओं में से 49 का काम पूरा हो चुका है और शेष पर तेजी से कार्य चल रहा है। सोहना में बन रहे आधुनिक सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स के लिए 41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जो क्षेत्रवासियों के लिए सभी प्रशासनिक सेवाओं को एक ही छत के नीचे सुलभ बनाएगा। इसके अतिरिक्त तावडू खंड के 54 गांवों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से जलाशयों और पाइपलाइन का जाल बिछाया गया है।

हरियाणा 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रहा

सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ और 500 रुपये में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है जो 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रहा है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

वर्तमान सरकार ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के सिद्धांत पर कर रही काम 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना और प्रदेश के 22 जिलों में कैंसर डे-केयर सेंटर की सुविधा ने आमजन के इलाज को बेहद सुगम और सस्ता बना दिया है। रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। पिछले एक साल में ही 36 हजार युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिन्हें मिलाकर पिछले 11 वर्षों में कुल 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं।

उन्होंने आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र को ‘आम आदमी का बजट’ बताया और हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 के जरिए प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने का रोडमैप पेश किया। अंत में उन्होंने जनता का आभार जताते हुए आह्वान किया कि सभी नागरिक मिलकर हरियाणा को देश का सबसे अग्रणी विकसित राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनें।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।