Breaking News
Ambala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जान

Sonam Wangchuk: मेदांता में भर्ती सोनम वांगचुक, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने आईसीयू में की मुलाकात

Sonam Wangchuk: मेदांता में भर्ती सोनम वांगचुक, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने आईसीयू में की मुलाकात

गुरुग्राम का मेदांता अस्पताल बना छावनी: सोनम वांगचुक की सुरक्षा में थ्री-लेयर पुलिस घेरा, कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonam Wangchuk: लद्दाख के संवैधानिक अधिकारों और बेरोजगारी व पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को मंगलवार रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू-8 में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस का दस्ता उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम लेकर पहुंचा।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए लगातार निगरानी रख रही है। फिलहाल उन्हें ड्रिप के जरिए लिक्विड डाइट दी जा रही है। चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

सरकार ने शुरू की बातचीत की पहल, विपक्षी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी कर सकता है दौरा
वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य और बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच केंद्र सरकार ने बातचीत के संकेत दिए हैं। मंगलवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने आईसीयू में भर्ती वांगचुक से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली।

बुधवार दोपहर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। वहीं, चर्चा है कि विपक्षी सांसदों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल भी वांगचुक से मिलने गुरुग्राम आ सकता है। इसी दौरान सुरक्षा को छकाते हुए समाजवादी पार्टी के दो नेता अस्पताल परिसर के भीतर बैनर-तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने हटाया।

अस्पताल परिसर बना छावनी: जानिए क्या है थ्री-लेयर सिक्योरिटी प्लान

मेदांता अस्पताल में किसी भी अप्रिय स्थिति या हंगामे से निपटने के लिए अभेद्य थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है:

पहला घेरा (मेन गेट): अस्पताल के प्रवेश द्वार पर गुरुग्राम पुलिस और निजी गार्ड तैनात हैं, जो हर वाहन और आगंतुक की सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दे रहे हैं।

दूसरा घेरा (इमारत का परिसर): जिस ब्लॉक में वांगचुक भर्ती हैं, उसके बाहर दिल्ली और हरियाणा पुलिस का सख्त पहरा है। मरीजों के परिजनों के प्रवेश पर भी कड़े नियम लागू किए गए हैं।

तीसरा घेरा (वार्ड व फ्लोर): संबंधित मंजिल पर पुलिसकर्मियों का दल तैनात है और केवल अधिकृत डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को ही जाने की अनुमति है।

गुरुग्राम में सियासी घमासान, कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक नेता नजरबंद

सोनम वांगचुक के गुरुग्राम शिफ्ट होते ही स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या अस्पताल की ओर मार्च को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर समेत 10 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि देश में इस समय तानाशाही का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हक मांग रहे युवाओं पर बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया और अब सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए खाकी का सहारा ले रही है।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।