Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Sonam Wangchuk Update: मेदांता अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, 24 घंटे निगरानी में रखेगी डॉक्टरों की टीम

Sonam Wangchuk Update: मेदांता अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, 24 घंटे निगरानी में रखेगी डॉक्टरों की टीम

हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुग्राम के मेदांता लाए गए सोनम वांगचुक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonam Wangchuk Update: पर्यावरणविद और लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से हटाकर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा घटनाक्रम दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुआ, जिसमें अदालत ने वांगचुक की सेहत को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच एम्बुलेंस के जरिए उन्हें गुरुग्राम लाया गया, जहां तुरंत प्रभाव से डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका इलाज और मेडिकल जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पत्नी की याचिका पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, लगातार मेडिकल निगरानी के दिए निर्देश

मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय सुनाया। अदालत ने माना कि वांगचुक की वर्तमान शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें लगातार विशेषज्ञों की देखरेख में रखना बेहद जरूरी है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने सफदरजंग अस्पताल, एम्स और वांगचुक के निजी डॉक्टरों की संयुक्त मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई। सभी डॉक्टरों ने एक स्वर में इस बात की पुष्टि की कि उनकी सेहत पर हर पल नजर बनाए रखना आवश्यक है। इसके बाद अदालत ने परिजनों की इच्छा के मुताबिक उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी।

मेदांता में 24 घंटे तैनात रहेगी डॉक्टरों की टीम

अदालत ने मेदांता अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष टीम का गठन करें, जो चौबीसों घंटे सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर नजर रखेगी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तय मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत उनके आवश्यक टेस्ट और उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर सतर्कता से नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।