Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Soya Chaap Viral: सोया चाप के ढेर पर लेटा युवक, पानी डालकर फिसलता दिखा साथी! नोएडा के नाम से वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Soya Chaap Viral: सोया चाप के ढेर पर लेटा युवक, पानी डालकर फिसलता दिखा साथी! नोएडा के नाम से वायरल वीडियो देख भड़के लोग

सोया चाप के ढेर पर लेटा युवक, पानी डालकर फिसलता दिखा साथी! नोएडा के नाम से वायरल वीडियो देख भड़के लोग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Soya Chaap Viral: अगर आप भी बाहर दुकानों या ठेलों पर बड़े चाव से सोया चाप खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको गहराई से सोचने पर मजबूर कर देगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों मात्र 36 सेकेंड का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी मिचली आना तय है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फर्श पर भारी मात्रा में सोया चाप बनाने का कच्चा माल फैला हुआ है और एक सिरफिरा युवक उसी खाने-पीने की चीज के ऊपर लेटा हुआ है।

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली से सटे नोएडा की किसी फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का है। हालांकि, अभी तक स्थानीय प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन जिस बेफिक्री से खाद्य सामग्री के साथ यह घिनौना मजाक किया गया, उसने लोगों के मन में खौफ और गुस्सा दोनों भर दिया है।

विज्ञापन

हाफ पैंट पहनकर सोया चाप पर फिसला, साथी डालता रहा पानी

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि जमीन पर सोया चाप की बड़ी खेप बिखरी पड़ी है। इसी बीच हाफ पैंट पहने एक युवक उसी सामग्री के ऊपर लेटा हुआ है और उसमें किसी वाटर स्लाइड की तरह फिसल रहा है। हद तो तब हो जाती है जब उसका साथी पाइप से उसके ऊपर पानी छिड़कता है और दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आते हैं।

जिस सोया चाप को लोग बड़े चाव से खाते हैं, उसके साथ इस तरह की घटिया हरकत होते देख इंटरनेट पर नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हर कोई इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या यही माल बाद में बाजारों में सप्लाई कर दिया गया?

‘अगली बार चाप खाने से पहले सौ बार सोचें’, भड़के यूजर्स


वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। यूजर्स का कहना है कि यह सीधा-सीधा लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ और भरोसे का कत्ल है। कई लोगों ने लिखा कि चंद व्यूज और रील्स के चक्कर में या काम के दौरान इस तरह की लापरवाही से महामारी और गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं।

यूजर्स ने एक-दूसरे को सतर्क करते हुए लिखा कि बाहर का खाना खाने से पहले सौ बार सोचना जरूरी हो गया है, क्योंकि बंद कमरों और फैक्ट्रियों के अंदर साफ-सफाई के नाम पर क्या खेल चल रहा है, कोई नहीं जानता।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस चौंकाने वाली घटना के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की कार्यप्रणाली भी कटघरे में आ खड़ी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर फैक्ट्रियों और प्रोसेसिंग यूनिट्स में नियमित जांच होती, तो कर्मचारियों में कानून और स्वच्छता का थोड़ा तो खौफ होता।

लोगों ने मांग की है कि साइबर सेल और खाद्य विभाग मिलकर तुरंत इस वीडियो की लोकेशन ट्रैक करें। अगर यह वीडियो वाकई नोएडा या आसपास के किसी क्षेत्र का है, तो उस यूनिट को तुरंत सील कर जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई खाद्य सामग्री के साथ ऐसी हरकत करने की जुर्रत न करे।

यह भी पढ़ें- Turban Traveller: अपनी कार से नाप दिए 87 देश: 65 साल के ‘द टर्बन ट्रैवलर’ की अनोखी दास्तान, 200 देशों का है लक्ष्य

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।