Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Turban Traveller: अपनी कार से नाप दिए 87 देश: 65 साल के ‘द टर्बन ट्रैवलर’ की अनोखी दास्तान,  200 देशों का है लक्ष्य

Turban Traveller: अपनी कार से नाप दिए 87 देश: 65 साल के 'द टर्बन ट्रैवलर' की अनोखी दास्तान,  200 देशों का है लक्ष्य

नेपाल, चीन और यूरोप होते हुए कार से पहुंचेंगे लंदन, 25 देशों के सफर पर निकल रहे ‘द टर्बन ट्रैवलर’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Turban Traveller: 19 साल का एक नौजवान, दिल्ली का कॉनॉट प्लेस और बैकपैक टांगे घूमते विदेशी सैलानी… इसी मुलाकात ने अमरजीत सिंह चावला की जिंदगी का मकसद तय कर दिया था।

वर्ष 1979 में उन्होंने अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से पूरी दुनिया नापने की योजना बनाई थी। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से कदम ठिठक गए, पर जुनून ठंडा नहीं पड़ा। करीब चार दशकों तक अपने भीतर इस ख्वाहिश को जिंदा रखने के बाद, 2018 में उन्होंने जब पहली बार दिल्ली से लंदन के लिए अपनी SUV की स्टेयरिंग थामी, तो इतिहास बन गया। आज 65 की उम्र में ‘द टर्बन ट्रैवलर’ के नाम से पहचान बना चुके अमरजीत अपनी कार से 87 देश नाप चुके हैं।

विज्ञापन

साढ़े चार लाख किलोमीटर का सफर और 87 देशों के झंडे

हाल ही में अपने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ अभियान के तहत जबलपुर पहुंचे अमरजीत की SUV को देखना ही अपने आप में एक अलग अनुभव है। गाड़ी पर लगे 87 देशों के झंडे उनके लंबे और साहसिक रास्तों की गवाही देते हैं। अमरजीत बताते हैं कि उनकी पहली गाड़ी 2013 मॉडल की थी, जिससे उन्होंने ज्यादातर देशों का सफर तय किया।

अब तक वे करीब साढ़े चार लाख किलोमीटर की यात्रा सड़क मार्ग से पूरी कर चुके हैं। चूंकि कई देशों में 15 साल से पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी है, इसलिए उन्होंने 2023 मॉडल की नई SUV खरीदी है, जिससे वे अपने अगले लक्ष्य यानी 200 देशों की यात्रा को पूरा करेंगे।

28 अगस्त से नेपाल, चीन और यूरोप होकर लंदन की चढ़ाई

अमरजीत सिंह चावला की रफ्तार यहीं थमने वाली नहीं है। 28 अगस्त से वे एक बार फिर अपनी कार से 70 दिनों के लंबे रोड ट्रिप पर निकलने वाले हैं। इस दौरान उनका काफिला भारत से निकलकर नेपाल, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन और यूरोप के अलग-अलग रास्तों से होते हुए कुल 25 देशों को पार कर लंदन पहुंचेगा।

इस सफर की खास बात यह है कि वे अपने साथ भारत की पावन नदियों का जल लेकर जा रहे हैं, जिसे वे लंदन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भेंट करेंगे। इसके बाद, वर्ष 2027 की शुरुआत में वे इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से दुनिया का चक्कर लगाने का नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी में हैं।

“पूरी दुनिया के लोगों की संवेदनाएं एक जैसी हैं”

दुनिया की एक बड़ी आबादी को करीब से देखने वाले अमरजीत का मानना है कि सीमाओं और भाषाओं के पार इंसानी दिल एक जैसा ही धड़कता है। वे कहते हैं, “खान-पान और पहनावा भले बदल जाए, लेकिन सुख-दुख के एहसास हर जगह एक समान हैं।” युवाओं को सलाह देते हुए ‘द टर्बन ट्रैवलर’ कहते हैं कि विदेश की फ्लाइट पकड़ने से पहले अपने देश की पगडंडियों को नापना जरूरी है।

पूर्वोत्तर की वादियों से लेकर राजस्थान के सहरा तक, भारत का कोना-कोना जीवन को देखने का नज़रिया बदल देता है। इस बार की लंदन यात्रा में उनके साथ विशाल पांडे भी शामिल हो रहे हैं, जो इस सफर पर आधारित एक खास शो भी ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें– NEET Protest Jantar Mantar: नागालैंड के युवक ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए भेजे ₹67,000 के 150 पिज्जा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।