Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sports News: अगर रोहित का यह आखिरी मैच है, तो उम्मीद है कि वह यादगार पारी खेलेंगे- पार्थिव पटेल

Sports News: अगर रोहित का यह आखिरी मैच है, तो उम्मीद है कि वह यादगार पारी खेलेंगे- पार्थिव पटेल

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का फाइल फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Sports News: अटकलें लगाई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल को उम्मीद है कि वह इस मैच में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इससे रविवार को होने वाले मैच के बाद रोहित के संन्यास की घोषणा करने या उन्हें स्थायी रूप से टीम से बाहर किए जाने की संभावना पैदा हो गई है। वह पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

पटेल ने जियोस्टार से कहा, ‘‘‘अगर लॉर्ड्स में खेला गया वनडे मैच वाकई रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच है, तो वह शतक के साथ विदाई लेना चाहेंगे। वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमने उनके पूरे करियर में देखा है कि दो-तीन मैच में कम स्कोर बनाने के बाद वह अक्सर बड़ा स्कोर बनाते हैं।’’ रोहित ने दूसरे वनडे में 47 गेंद पर 26 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। पटेल ने कहा, ‘‘विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हमेशा से ही निरंतरता का अंतर रहा है। रोहित हर मैच में बड़ा स्कोर नहीं बनाते, लेकिन जब भी बनाते हैं तो दमदार पारी खेलते हैं। इस मैच में वह सहज नहीं दिखे।’’ पटेल ने स्वीकार किया कि कार्डिफ में पिच की अनियमित उछाल से रोहित परेशान थे और किसी भी समय लय हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘ यह उनके लिए अपने आलोचकों को चुप कराने का एक और मौका है। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। अगर लॉर्ड्स वनडे वास्तव में उनका आखिरी मैच है तो मुझे उम्मीद है कि वह ऐसी पारी खेलेंगे जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।’’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।