Breaking News
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क एक महीने में बनेगी, हाईकोर्ट का नगर निगम को आदेशMoonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानितMini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतराचंडीगढ़ के सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क एक महीने में बनेगी, हाईकोर्ट का नगर निगम को आदेशMoonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानितMini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतरा

Sukhbir Badal Kharar rally : खरड़ रैली में सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान ; सरकार बनने पर नयागांव को न्यू चंडीगढ़ में किया जाएगा शामिल

Sukhbir Badal Kharar rally : खरड़ रैली में सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान ; सरकार बनने पर नयागांव को न्यू चंडीगढ़ में किया जाएगा शामिल

खरड़ रैली में सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान ; सरकार बनने पर नयागांव को न्यू चंडीगढ़ में किया जाएगा शामिल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Sukhbir Badal Kharar rally : मोहाली के खरड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल द्वारा आयोजित ‘पंजाब बचाओ’ रैली के दौरान सियासी पारा चढ़ी नजर आया। इस बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखे हमले किए और साथ ही जनता के बीच कई बड़े चुनावी वादे भी रखे। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में अगली अकाली सरकार बनने पर नयागांव को न्यू चंडीगढ़ के दायरे में शामिल किया जाएगा, जिससे इस इलाके की पुरानी और जटिल समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके।

विज्ञापन

गरीबों और मजदूरों के हक की बात

भाषण के दौरान सुखबीर बादल ने राज्य के गरीबों, मजदूरों और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि गांवों में लंबे समय से लाल डोरे के भीतर या छोटी जमीनों पर घर बनाकर रह रहे गरीब परिवारों को दर-दर भटकने नहीं दिया जाएगा।

अकाली दल की सरकार सत्ता में आते ही ऐसे परिवारों को उनकी जमीनों का पक्का मालिकाना हक दिलाने के लिए विशेष नियम बनाएगी और संपत्तियों की रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती बिजली व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के आभाव पर भी कड़े सवाल खड़े किए।

विकास और विज्ञापनों की सियासत पर घेराव

रैली को संबोधित करते हुए डेराबस्सी के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने मौजूदा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर दिया है और पूरा जोर सिर्फ विज्ञापनों तथा प्रचार पर दिया जा रहा है, जिससे पंजाब भारी कर्ज के बोझ तले दब चुका है।

एनके शर्मा ने पिछली अकाली सरकारों के कामों को याद दिलाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चौड़ी सड़कें, थर्मल प्लांट, आईटी सिटी, मेडिसिटी और एजुकेशन सिटी जैसे दूरदर्शी प्रोजेक्ट धरातल पर उतारे गए थे, जबकि आज सरकारी स्कूलों से लेकर हर मोर्चे पर व्यवस्था पिछड़ रही है।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में यूथ अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झींजर ने युवाओं से अपील की कि वे एकजुट होकर पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अकाली दल हमेशा से पंजाब के हितों, किसानों और मजदूरों की आवाज बनता रहा है और राज्य के हक के लिए यह संघर्ष भविष्य में भी पूरी ताकत से जारी रहेगा।

Jandiala Guru Union Bank robbery attempt : जंडियाला गुरु के यूनियन बैंक में लूट की नाकाम कोशिश

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।