Breaking News
Yamunanagar news: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर छछरौली प्रशासन का कड़ा प्रहार, बाजार में दुकानों पर छापेमारी, मिठाई के सैंपल लेकर लैब भेजेHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारKarnal Gambling Raid: करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसी रोड पर चल रही थी सट्टा खाईवाली, 1.17 लाख कैश के साथ दबोचा आरोपीYamunanagar news: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर छछरौली प्रशासन का कड़ा प्रहार, बाजार में दुकानों पर छापेमारी, मिठाई के सैंपल लेकर लैब भेजेHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारKarnal Gambling Raid: करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसी रोड पर चल रही थी सट्टा खाईवाली, 1.17 लाख कैश के साथ दबोचा आरोपी

Moonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समय

Moonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समय

हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समय

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Moonrise Time: अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र का प्रतीक महापर्व करवा चौथ इस बार सुहागिनों के लिए थोड़ा सा इम्तिहान भरा हो सकता है। हरियाणा के अलग-अलग शहरों में सुहागिनों को चांद के दीदार के लिए कुछ मिनटों का अंतर झेलना होगा।

भौगोलिक स्थिति के हिसाब से प्रदेश में सबसे पहले (Panchkula moonrise time Karwa Chauth) पंचकूला की महिलाओं को रात 8:12 बजे चांद के दर्शन होंगे, जबकि ठीक इसके विपरीत दक्षिणी छोर पर बसे (Rewari moonrise time) रेवाड़ी जिले की महिलाओं को सबसे अंत में रात 8:23 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में चंद्रोदय के इस समय में लगभग 11 मिनट का अंतर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

हिसार और अम्बाला में 08: 13 पर चाँद निकाएगा जबकि करनाल में 08: 15 और पानीपत में 08: 16 पर चाँद के दीदार होंगे वही फरीदाबाद में 08: 16 और गुरुग्राम में 08: 17 पर चाँद निकलेगा और रोहतक में 08: 19 और भिवानी में 08: 21 पर चाँद निकलेगा

लेकिन इन सबके बीच मौसम के मिजाज ने महिलाओं की धड़कनें थोड़ी बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर रखा है। ऐसे में कई इलाकों में आसमान बादलों से घिरा रह सकता है। जानकारों का कहना है कि बादलों, कोहरे या ऊंची इमारतों की वजह से तय वक्त पर चांद नजर आने में 10 से 15 मिनट की अतिरिक्त देरी हो सकती है, जिससे व्रत खोलने के समय असमंजस की स्थिति बन सकती है।

बादल और बारिश रोड़ा बने तो क्या करें? (Haryana weather alert Karwa Chauth 2026) 

यदि मौसम की बेरुखी से आसमान में चांद बादलों के पीछे छिप जाए, तो महिलाओं को निराश होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में ब्रह्मसरोवर परिसर स्थित कात्यायनी देवी मंदिर के संचालक पंडित बलराम गौतम ने बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बादलों या बारिश के कारण चांद के दर्शन न भी हो सकें, तब भी सुहागिनें बिना किसी संकोच के अपना व्रत खोल सकती हैं।

इसके लिए महिलाओं को बस इतना करना होगा कि वे पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान चंद्रमा का मानसिक ध्यान करें। धार्मिक और शास्त्र सम्मत मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को अर्घ्य देने और उनका स्मरण करने के बाद व्रत का पारण करने की पूरी छूट और परंपरा है।

करवा, चंद्रमा और गणपति की पूजा का विधान (Karwa Chauth vrat vidhi without moon)

पंडित बलराम गौतम के अनुसार, करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के पात्र यानी ‘करवा’ का विशेष महत्व होता है। इसमें शुद्ध जल भरकर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। पूजा के दौरान सुगंधित द्रव्य, सफेद पुष्प और अक्षत (चावल) का उपयोग अनिवार्य माना गया है। इसके साथ ही विघ्नहर्ता भगवान गणेश और चौथ माता की विधि-विधान से आराधना की जाती है। इन देवताओं का संकल्प लेकर की गई पूजा से व्रत पूर्ण माना जाता है, जिससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।