Breaking News
Cabinet Minister Aman Arora ने परगट सिंह को दी शुभकामनाएं, लेकिन कांग्रेस की आंतरिक खींचतान पर सवाल उठाएPatti News : एसबीएस पॉलिटेक्निक कॉलेज पट्टी के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैलीRavinder Singh Brahmpura AAP 2027 : पूर्व विधायक बोले – पंजाब में 2027 में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकारPatti Tarn Taran Snatching Case : नर्सिंग होम से लौट रहे दंपती का पर्स झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश, दो गिरफ्तारBaljeet Kaur Asian Games Gold : एशियाई खेलों में देश का गौरव बनीं तरनतारन की बेटी बलजीत कौर, पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ रुपये का इनामCabinet Minister Aman Arora ने परगट सिंह को दी शुभकामनाएं, लेकिन कांग्रेस की आंतरिक खींचतान पर सवाल उठाएPatti News : एसबीएस पॉलिटेक्निक कॉलेज पट्टी के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैलीRavinder Singh Brahmpura AAP 2027 : पूर्व विधायक बोले – पंजाब में 2027 में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकारPatti Tarn Taran Snatching Case : नर्सिंग होम से लौट रहे दंपती का पर्स झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश, दो गिरफ्तारBaljeet Kaur Asian Games Gold : एशियाई खेलों में देश का गौरव बनीं तरनतारन की बेटी बलजीत कौर, पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ रुपये का इनाम

Sunny Deol Viral Video: ‘मेरा जमीर इजाजत नहीं देता’.. कहने वाले सनी देओल का पुराना वीडियो वायरल, पान मसाला के विज्ञापन में आए नजर

GGaganpreet Kaur
Sunny Deol Viral Video: 'मेरा जमीर इजाजत नहीं देता'.. कहने वाले सनी देओल का पुराना वीडियो वायरल, पान मसाला के विज्ञापन में आए नजर

‘मेरा जमीर इजाजत नहीं देता’.. कहने वाले सनी देओल का पुराना वीडियो वायरल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sunny Deol Viral Video: फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज के बाद खबरों में छाए रहने वाले बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल अब एक नए विवाद की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। बीते दिनों दिए एक बयान में सनी देओल ने अपनी साफ-सुथरी छवि का हवाला देते हुए कहा था कि वे कभी पान मसाला या नुकसानदेह चीजों का प्रचार नहीं करते और न ही भविष्य में करेंगे। हालांकि, उनका यह दावा बहुत देर तक नहीं टिक सका। सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनका एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला है, जिसमें वे खुद एक पान मसाला ब्रांड का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह विरोधाभासी वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े सितारों को पान मसाला ब्रांड्स के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में कानूनी नोटिस थमाया है। ऐसे माहौल में सनी का यह पुराना विज्ञापन वायरल होने से लोग उनके दोहरे रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

रवि किशन और विजय राज के साथ पान की दुकान पर दिखे ‘तारा सिंह’

इंटरनेट पर तेजी से घूम रहे इस पुराने विज्ञापन में सनी देओल के साथ भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन और मशहूर एक्टर विजय राज भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी दो महिलाओं के साथ एक पान की दुकान पर पहुंचते हैं। महिलाएं मीठा पान मांगती हैं, जिसके बाद सनी भी मीठा पान खाते हुए दिखाई देते हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि विज्ञापन में जिस उत्पाद का प्रमोशन किया जा रहा है, उसके पैकेट पर खुद सनी देओल की तस्वीर छपी हुई है। हालांकि, विज्ञापन के पैकेट पर ‘नो टोबैको’ और ‘नो निकोटीन’ (तंबाकू और निकोटीन रहित) का दावा प्रमुखता से लिखा गया है। लेकिन यूजर्स का कहना है कि सरोगेट एडवर्टाइजिंग (छद्म विज्ञापन) के जरिए असल में ब्रांड का ही प्रचार किया जा रहा था।

यूट्यूब इंटरव्यू में दिया था बड़ा बयान, बोले- ‘अंतरात्मा की सुनता हूं’

हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान जब सनी देओल से बॉलीवुड सितारों द्वारा पान मसाला और इलायची के विज्ञापनों पर उठ रहे सवालों पर पूछा गया था, तो उन्होंने बेहद कड़ा रुख अपनाया था।

सनी ने कहा था, “मुझे ऐसे कई विज्ञापनों के करोड़ों रुपये के ऑफर आते हैं, लेकिन मैं उन्हें साफ मना कर देता हूं। मैं पान मसाला या ऐसी किसी चीज का प्रचार कभी नहीं करता और न ही आगे करूंगा। मैं अपनी अंतरात्मा और जमीर के खिलाफ जाकर काम नहीं कर सकता। जो चीज सही है, मैं वही करता हूं।”

सनी देओल का यह हालिया बयान उनके पुराने विज्ञापन के साथ बिल्कुल मेल नहीं खा रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है और फैंस पूछ रहे हैं कि क्या उस वक्त उनके जमीर ने इसकी इजाजत दे दी थी।

यह भी पढ़ें– ऑस्ट्रेलिया में करण औजला के कॉन्सर्ट में बवाल, स्टेज पर जैकेट फेंकने वाले फैन पर भड़के पंजाबी सिंगर

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।