Breaking News
Shah Rukh Khan Birthday: मन्नत की बालकनी में नहीं आए शाहरुख, फिर भी फैंस के लिए भेजा दिल जीतने वाला खास संदेशKarnal News: करनाल में फैक्ट्री की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, टुल्लू पंप बरामदNarnaul News: नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायलदिवाली से पहले सोना ₹2,282 सस्ता, चांदी भी ₹1,264 गिरी; यहां जानें आज क्या है भावYamunanagar News: करनाल में पश्चिमी यमुना नहर से मिला युवक का शव, यमुनानगर के अमित कुमार के रूप में हुई शिनाख्त, पांच दिन से थी तलाशShah Rukh Khan Birthday: मन्नत की बालकनी में नहीं आए शाहरुख, फिर भी फैंस के लिए भेजा दिल जीतने वाला खास संदेशKarnal News: करनाल में फैक्ट्री की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, टुल्लू पंप बरामदNarnaul News: नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायलदिवाली से पहले सोना ₹2,282 सस्ता, चांदी भी ₹1,264 गिरी; यहां जानें आज क्या है भावYamunanagar News: करनाल में पश्चिमी यमुना नहर से मिला युवक का शव, यमुनानगर के अमित कुमार के रूप में हुई शिनाख्त, पांच दिन से थी तलाश

तरनतारन में जमीन विवाद में किसान की हत्या, ट्रैक्टर-ट्रॉली और सुपर सीडर से कुचला

Tarn Taran Farmer Murder तरनतारन में जमीन विवाद में किसान की हत्या, ट्रैक्टर-ट्रॉली और सुपर सीडर से कुचला

मृतक हरपाल सिंह का फाइल फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Tarn Taran Farmer Murder: पंजाब के तरनतारन जिले के थाना भिंडी सैदां के अधीन गांव कोटली खैहरा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार रात 58 वर्षीय बुजुर्ग किसान हरपाल सिंह की कथित तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और सुपर सीडर के नीचे कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तीन सगे भाइयों समेत चारों आरोपी अपने वाहनों के साथ मौके से फरार हो गए। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि गांव निवासी हरजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विक्रम सिंह, मंगा सिंह, कश्मीर सिंह और सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें विक्रम, मंगा और कश्मीर सिंह सगे भाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मृतक हरपाल सिंह उनका दूर का रिश्तेदार था। उसकी मां और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी। हरपाल सिंह के नाम गांव में चार कनाल जमीन थी। आरोप है कि कश्मीर सिंह और उसके साथी इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पहले भी हो चुकी थी मारपीट, पंचायत तक पहुंचा था मामला

शिकायत में बताया गया कि हरपाल सिंह सीधे-सादे स्वभाव का व्यक्ति था। आरोपियों की कथित तौर पर कोशिश थी कि उसे अपने काबू में करके जमीन अपने नाम करवा ली जाए। जब ऐसा नहीं हो पाया तो कुछ समय पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। उस समय विवाद गांव की पंचायत तक पहुंचा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, शनिवार रात आरोपियों का सामना हरपाल सिंह से हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी बीच हरपाल सिंह को ट्रैक्टर-ट्रॉली और सुपर सीडर के नीचे बुरी तरह कुचल दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने-अपने ट्रैक्टर और सुपर सीडर लेकर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना भिंडी सैदां की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी जगबीर सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Click Here👉 तरनतारन में पराली प्रबंधन की ड्यूटी कर रहे अधिकारी पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।