Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Tatkal Passport: अचानक जाना है विदेश? बिना चक्कर काटे मात्र 5 दिन में ऐसे बनवाएं तत्काल पासपोर्ट

अचानक जाना है विदेश? बिना चक्कर काटे मात्र 5 दिन में ऐसे बनवाएं तत्काल पासपोर्ट

बिना चक्कर काटे मात्र 5 दिन में ऐसे बनवाएं तत्काल पासपोर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Tatkal Passport: भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार अचानक ऐसे मौके आते हैं जब आपको बिना किसी पूर्व योजना के विदेश यात्रा करनी पड़ती है। चाहे वह किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का बुलावा हो या फिर कोई मेडिकल एमरजेंसी, पासपोर्ट न होने की स्थिति में पूरी योजना खटाई में पड़ती नजर आती है। ऐसे ही वक्त के लिए भारत सरकार की ‘तत्काल पासपोर्ट’ सेवा एक जीवनदायिनी विकल्प के रूप में काम करती है।

यह विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित एक ऐसी फास्ट-ट्रैक व्यवस्था है, जिसके तहत आवेदन की कड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाया जाता है। सामान्य प्रक्रिया के विपरीत, इसमें कागजातों की प्राथमिक जांच और बायोमेट्रिक होते ही पासपोर्ट प्रिंटिंग के लिए चला जाता है।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन? ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मौजूद

तत्काल पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को सरकार ने पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बना दिया है। इसके लिए सबसे पहले ‘पासपोर्ट सेवा’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। फॉर्म भरते समय ‘सर्विस टाइप’ के कॉलम में आपको ‘नॉर्मल’ की जगह ‘तत्काल’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करके अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) की अपॉइंटमेंट बुक करनी होती है। जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया में सहज नहीं हैं, वे जिला पासपोर्ट सेल (DPC) जाकर भी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं, हालांकि वहां भी बायोमेट्रिक और अंतिम सत्यापन के लिए पीएसके जाना अनिवार्य होता है।

इन लोगों को नहीं मिलेगी तत्काल की सुविधा, सामान्य प्रक्रिया से ही गुजरेगा आवेदन

भले ही यह सेवा बेहद तेज और सुविधाजनक है, लेकिन देश की सुरक्षा और कानूनी बारीकियों को देखते हुए हर कोई इसके जरिए आवेदन नहीं कर सकता। पासपोर्ट नियमावली के मुताबिक, यदि आपका पुराना पासपोर्ट चोरी हो गया है या खो गया है और आप दोबारा आवेदन कर रहे हैं, तो आपको तत्काल की सुविधा नहीं मिलेगी।  इसके अलावा, जिन लोगों ने अपने मूल नाम में बड़ा बदलाव (Major Name Change) किया है, जो नागरिक विदेश से डिपोर्ट यानी निर्वासित होकर भारत लौटे हैं, या जिन मामलों में सुरक्षा एजेंसियों की अतिरिक्त जांच की दरकार होती है, उन्हें सामान्य श्रेणी के तहत ही आवेदन करना पड़ता है।

जरूरी दस्तावेज और जेब पर पड़ने वाला असर

तत्काल योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको अपनी पहचान और पते के पुख्ता सबूत देने होते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा तय सूची में से किन्हीं तीन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिनमें पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मान्यता प्राप्त संस्थान का स्टूडेंट आईडी कार्ड शामिल हैं।

इसके साथ ही पहचान पत्र के तौर पर अन्य सरकारी दस्तावेज भी मान्य होते हैं। जहां तक खर्च का सवाल है, तत्काल सेवा के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी। 36 पेज के पासपोर्ट के लिए (5 साल या 10 साल की श्रेणी के अनुसार) 3,000 रुपये से लेकर 3,500 रुपये तक का शुल्क निर्धारित किया गया है। सही दस्तावेजों के साथ किया गया आवेदन आपको बहुत जल्द उड़ानों के लिए तैयार कर देता है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।