Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Tohana IPL Betting: टोहाना में आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: पिंक स्टोन होटल में सीआईए की रेड, 2 बुकी गिरफ्तार

AAmandeep Singh
टोहाना में आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: पिंक स्टोन होटल में सीआईए की रेड, 2 बुकी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

टोहाना। सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को पुख्ता मुखबिरी मिली थी कि पिंक स्टोन होटल के एक कमरे में कुछ युवक लैपटॉप और मोबाइल के जरिए सट्टे का ‘बुकिंग सेंटर’ चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल के कमरा नंबर 102 में दबिश दी।

अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई; वहां अश्वनी और अनिल फोन लाइनों पर व्यस्त थे और लैपटॉप पर मैच की पल-पल की अपडेट के साथ सट्टे की दरें (भाव) तय की जा रही थीं।

विज्ञापन

रसूखदारों के साथ फोटो और होटल संचालकों की भूमिका पर सवाल

इस कार्रवाई के बाद शहर के जागरूक नागरिकों ने जिला पुलिस कप्तान से होटल संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ होटल संचालक महज ज्यादा किराए के लालच में ऐसे अवैध कार्यों के लिए कमरे उपलब्ध कराते हैं।

चर्चा यह भी है कि ये संचालक सत्ताधारी नेताओं के साथ अपनी तस्वीरों का इस्तेमाल कर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। टोहाना में हर साल आईपीएल के दौरान करोड़ों का वारा-न्याया होता है, जिससे न केवल युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है बल्कि अपराध की जड़ें भी मजबूत हो रही हैं।

पुलिस की चेतावनी: जारी रहेगी छापेमारी

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में एफआईआर नंबर 109/2026 दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इन सट्टेबाजों के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इनके मुख्य आकाओं तक पहुंचा जा सके। सीआईए प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल शुरुआती है;

आईपीएल के आने वाले मैचों के दौरान जिले के हर उस संदिग्ध ठिकाने पर नजर रखी जा रही है जहां सट्टेबाजी की संभावना है। आमजन ने पुलिस से मांग की है कि इस बार ‘बुकीज’ का पूरी तरह सफाया किया जाए ताकि शहर की फिजा खराब न हो।

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।