Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Fatehabad Road Accident: आंधी में टूटी पेड़ की टहनी ने छीन ली ट्यूबवेल ऑपरेटर की जिंदगी, घर लौटते वक्त हुआ शिकार

GGaganpreet Kaur
आंधी में टूटी पेड़ की टहनी ने छीन ली ट्यूबवेल ऑपरेटर की जिंदगी, घर लौटते वक्त हुआ शिकार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फतेहाबाद (जग मार्ग)। रविवार रात चली धूल भरी तेज आंधी फतेहाबाद जिले के गांव इंदाछुई के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ लेकर आई। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे जन स्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ) के एक ट्यूबवेल ऑपरेटर की सड़क पर पेड़ की टहनी गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गांव चंदड़ खुर्द के पास हुआ, जहां आंधी के चलते एक विशालकाय पेड़ की सूखी टहनी सीधे स्कूटी सवार पर आ गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन

मृतक की पहचान 39 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। आदेश हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत गांव चंदड़ में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। रविवार देर रात जब वे अपनी ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से वापस घर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलने लगी। चंदड़ खुर्द के पास सड़क किनारे लगे एक पेड़ की भारी-भरकम टहनी टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। इससे पहले कि आदेश कुछ समझ पाते, स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने आनन-फानन में उन्हें टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दुखद हादसे ने दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। आदेश अपने पीछे पत्नी के अलावा 7 और 5 साल की दो छोटी बेटियां छोड़ गए हैं। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही गांव इंदाछुई में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि प्रशासन सड़कों के किनारे खड़े खतरनाक और सूखे पेड़ों की सुध नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले साल भी डांगरा रोड पर ठीक इसी तरह के हादसे में एक युवक की जान गई थी।

विभाग देगा अनुकंपा पर नौकरी

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामरखा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि आदेश कुमार विभाग में निष्ठा के साथ काम कर रहे थे। विभागीय नियमों के अनुसार, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी ताकि बेसहारा हुए परिवार को कुछ संबल मिल सके। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़कों के किनारे खड़े उन तमाम पेड़ों को चिन्हित कर तुरंत कटवाया जाए जो राहगीरों के लिए ‘मौत का फंदा’ बने हुए हैं।

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।