Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

TV Celebs Ganesh Chaturthi: गुरमीत-देबीना से लेकर सुनीता आहूजा तक, टीवी स्टार्स के घर ढोल-नगाड़ों संग पधारे बप्पा

TV Celebs Ganesh Chaturthi: गुरमीत-देबीना से लेकर सुनीता आहूजा तक, टीवी स्टार्स के घर ढोल-नगाड़ों संग पधारे बप्पा

गुरमीत-देबीना से लेकर सुनीता आहूजा तक, टीवी स्टार्स के घर ढोल-नगाड़ों संग पधारे बप्पा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

TV Celebs Ganesh Chaturthi: भाद्रपद की चतुर्थी तिथि पर देशभर में गणेशोत्सव की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। सपनों के शहर मुंबई में इस पर्व का उत्साह चरम पर है, जहां टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार पूरे रीति-रिवाज और धूम-धड़ाके के साथ बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। बीती रात से ही सितारों के सिर पर गणेशोत्सव का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। कलाकार अपने-अपने घरों को फूलों और लाइटों से सजाकर गाजे-बाजे के साथ गणपति जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।

टीवी के पसंदीदा कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी अपने घर में बप्पा का बेहद खास स्वागत किया। दोनों ही कलाकार पूजा की तैयारियों और बप्पा के आगमन पर काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने अकेले किया डांस, भारती सिंह बेटे ‘गोला’ के साथ बप्पा को लाईं घर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का अंदाज भी इस बार देखने लायक था। यद्यपि गोविंदा और उनके बच्चे इस दौरान उनके साथ नजर नहीं आए, लेकिन सुनीता ने अकेले ही ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और बड़ी ही खुशी के साथ बप्पा की मूर्ति घर लेकर पहुंचीं। वहीं, मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने छोटे बेटे ‘गोला’ के साथ बप्पा का स्वागत करती नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

अभिनेत्री संभावना सेठ के लिए यह गणेश चतुर्थी बेहद भावुक और यादगार बन गई है। मां बनने के बाद यह पहला मौका है जब संभावना और उनके पति ने अपने नए मेहमान के साथ बप्पा को घर में पधराया है। इस खुशी के मौके पर दोनों ने जमकर डांस भी किया।

इको-फ्रेंडली बप्पा और मराठी लुक: कलाकारों ने दी अपने हाथों से गढ़ी मूर्तियां

इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी, साथ ही अंकिता लोखंडे के घर पर भी गणपति की स्थापना की गई है। इस बार कई कलाकारों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए खुद बप्पा की मूर्ति तैयार की। अभिनेता करण वाही, ऋत्विक धनजानी और रुहानिका धवन ने एक साथ मिलकर मिट्टी से बप्पा की बेहद खूबसूरत इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं गढ़ीं।

 

दूसरी ओर, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का अंदाज भी काफी चर्चा में रहा। उर्फी ने पारंपरिक मराठी लुक में तैयार होकर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वे गणपति बप्पा की मूर्ति हाथ में थामे पोज देती दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें– गणेश चतुर्थी पर अपनों को भेजें ये खास और भक्तिमय शुभकामना संदेश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।