Breaking News
Haryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठकYamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशHaryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठकYamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देश

Narnaul : नारनौल के मुकंदपुरा से लापता हुए दो चचेरे भाई दिल्ली में सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

ppravesh kaushik
Narnaul : नारनौल के मुकंदपुरा से लापता हुए दो चचेरे भाई दिल्ली में सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

प्रतीकात्मक फोटो ।

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुकंदपुरा से घर से घूमने निकले दो नाबालिग चचेरे भाईयों को दिल्ली में सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। दोनों बच्चे 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे अचानक अपने घरों से बिना बताए कहीं चले गए थे और जब काफी समय बीतने के बाद भी वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

 

विज्ञापन

बच्चों की तलाश के दौरान गांव छिलरो स्थित श्री बालाजी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में दोनों बच्चे निजामपुर की तरफ जाते हुए नजर आए थे, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत सदर थाना नारनौल पुलिस को इसकी औपचारिक शिकायत दी थी।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मुकदमा नंबर 218 दर्ज कर दोनों की तलाश युद्ध स्तर पर शुरू कर दी थी।

 

पुलिस और परिजनों के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार यह सूचना मिली कि दोनों बच्चे सुरक्षित दिल्ली में मिल गए हैं। बच्चों के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों ने चैन की सांस ली।

 

लापता हुए बच्चों की पहचान मुकंदपुरा निवासी विनोद यादव के 14 वर्षीय बेटे रंजन और उसके ताऊ रविंद्र के 16 वर्षीय बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। रंजन नौवीं कक्षा का छात्र है, जो घर से निकलते समय सफेद टी-शर्ट, नेवी ब्लू लोअर और हवाई चप्पल पहने हुए था, जबकि प्रियांशु दसवीं कक्षा का छात्र है और वह सफेद शर्ट, काली लोअर तथा हवाई चप्पल पहने हुए था।

 

फिलहाल, सदर थाना नारनौल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों बच्चे अचानक घर से निकलकर दिल्ली कैसे और किन कारणों से पहुंचे।

 

 

यह भी देखें –  नारनौल में नर नारायण सेवा समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न, “नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान” रहा मुख्य विषय

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।