Breaking News
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई, कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति, जानें किस राशि की खुलेगी किस्मत

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई: कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति, जानें किस राशि की खुलेगी किस्मत

मिथुन और तुला राशि वालों के लिए बड़ा अलर्ट, इस हफ्ते वाहन चलाने और निवेश करने में बरतें सावधानी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Weekly Horoscope: जुलाई महीने का यह हफ्ता ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य और गुरु कर्क राशि में, बुध मिथुन में, मंगल वृषभ में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और शुक्र-केतु की युति सिंह राशि में बनी हुई है।

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के मुताबिक, यह पूरा सप्ताह सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव की आराधना, शिवपुराण के पाठ और गौसेवा के लिए सर्वोत्तम है। आइए जानते हैं कि इस अनूठे ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होने जा रहा है।

विज्ञापन

12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक लेखा-जोखा

मेष राशि: व्यापार में नई उम्मीदें, वाणी पर रखें नियंत्रण

मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार के बाद का समय काफी बेहतर होने जा रहा है। चंद्रमा जब आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे, तो बिजनेस और पार्टनरशिप के कामों में तेजी आएगी।

मंगलवार के बाद कोई बड़ा और नया कॉन्ट्रैक्ट आपके हाथ लग सकता है। हालांकि, कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को गुरुवार के दिन संभलकर रहने की जरूरत है; दफ्तर में सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल न बिगड़ने दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और काले तिल का दान करें।

वृषभ राशि: मानसिक तनाव से मुक्ति, मिलेंगे नए प्रोजेक्ट

सप्ताह की शुरुआत थोड़े मानसिक तनाव या ऊहापोह के साथ हो सकती है, लेकिन बुधवार आते-आते स्थितियां पूरी तरह आपके नियंत्रण में होंगी। व्यापार में नए समझौते होने के प्रबल योग हैं। अगर आप नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर की राह देख रहे थे, तो इस दिशा में किए गए प्रयास अब रंग लाएंगे। किसी रसूखदार या वरिष्ठ अधिकारी की मदद से पुराना अटका हुआ काम बन जाएगा। शुक्रवार के बाद कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में तालमेल शानदार रहेगा।

उपाय: शिव आराधना के साथ नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन राशि: बैंकिंग-शिक्षा क्षेत्र में लाभ, यात्रा के योग

यह हफ्ता आपके पारिवारिक सुख-चैन में बढ़ोतरी करने वाला है। मंगलवार को कोर्ट-कचहरी या सरकारी विभागों से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गुरुवार और शनिवार का दिन बैंकिंग, आईटी, शिक्षा और मैनेजमेंट से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए तरक्की के नए दरवाजे खोलेगा। छात्रों के लिए गुरुवार का दिन कोई बड़ी खुशखबरी ला सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और वीकेंड पर परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क राशि: सूर्य-गुरु का डबल बूस्टर, हर काम में सफलता

आपकी ही राशि में सूर्य और गुरु की मौजूदगी आपके आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी को चार चांद लगा रही है। इस पूरे हफ्ते कारोबार में मुनाफे का ग्राफ ऊपर जाएगा, जिससे मन में उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप रियल एस्टेट, बैंकिंग या पावर सेक्टर में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो बुधवार के बाद का समय निवेश के लिए उत्तम है। छात्रों और प्रेमियों के लिए भी यह हफ्ता खुशियों भरा रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और जरूरतमंदों को अन्न दान करें।

सिंह राशि: कामकाज का दबाव, योग-ध्यान से मिलेगी शांति

सिंह राशि वालों पर इस सप्ताह काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रह सकता है, जिससे मानसिक रूप से थकान या तनाव का अनुभव होगा। राहत की बात यह है कि कार्यस्थल पर बॉस और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप डेडलाइन के भीतर काम निपटा लेंगे। शुक्रवार का दिन रोमांस के लिहाज से बेहतरीन है, पार्टनर के साथ लंबी ड्राइव या डिनर का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को ध्यान भटकने से बचाना होगा। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना इस हफ्ते बेहद जरूरी है।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें, चावल और तिल का दान करें।

कन्या राशि: चंद्रमा का साथ, करियर को मिलेगी नई उड़ान

हफ्ते की शुरुआत बड़ी सकारात्मकता के साथ होगी क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। दफ्तर में आपकी काबिलियत को देखते हुए नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। मंगलवार के बाद करियर में किसी बड़े बदलाव या नई दिशा मिलने के संकेत हैं। शुक्रवार को अटका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी। विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट का कड़ाई से पालन करना होगा। लव लाइफ में सुखद मोड़ आएंगे।

उपाय: लक्ष्मी जी की कृपा के लिए श्री सूक्तम का पाठ करें, तिल व घी का दान करें।

तुला राशि: संघर्ष के बाद सफलता, वाहन चलाते समय रहें सतर्क

सप्ताह के शुरुआती एक-दो दिन नौकरी या बिजनेस में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन घबराएं नहीं, मंगलवार दोपहर के बाद से सितारे आपके पक्ष में मुड़ जाएंगे। जो लोग विदेश जाने या विदेशी कंपनियों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। शुक्रवार के बाद किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन तरोताजा होगा। हालांकि, शनिवार को गाड़ी चलाते समय या सड़क पर चलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। प्रेम जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।

उपाय: हनुमान जी की शरण में जाएं, सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशि: घर में मांगलिक कार्य, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

इस हफ्ते आपके घर-परिवार में किसी मांगलिक या शुभ आयोजन की रूपरेखा बन सकती है, जिससे रिश्तेदारों का आना-जाना होगा। नौकरी को लेकर चल रही पुरानी परेशानियां और असुरक्षा की भावना वरिष्ठों के सहयोग से दूर होगी। बिजनेस में कोई भी नया निवेश करने या नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। प्रेम जीवन में पार्टनर को पूरा समय दें। सप्ताह के अंत तक धन लाभ के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

उपाय: हनुमान मंदिर में जाकर तीन परिक्रमा करें और पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु राशि: पारिवारिक खुशहाली, विवाह के प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता पारिवारिक मोर्चे पर बेहद सुकून देने वाला रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। छात्र अपने करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर काफी गंभीर और फोकस्ड नजर आएंगे। जिन युवाओं की शादी की बात चल रही है, मंगलवार के बाद उनके रिश्ते पर पक्की मुहर लग सकती है। नौकरी हो या व्यापार, आपकी पुरानी रुकी हुई योजनाएं अब रफ्तार पकड़ेंगी। बस शनिवार के दिन सेहत को लेकर थोड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है, खानपान का ध्यान रखें।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, मंदिर में चावल और गुड़ का दान करें।

मकर राशि: सेहत में सुधार, प्रेम संबंधों को मिलेगी मंजिल

मकर राशि के जातकों को पिछले कुछ समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी। मंगलवार के बाद बाजार की चाल सुधरने से आपके व्यापार में अच्छा बाउंस बैक देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को शुक्रवार के बाद प्रमोशन या इंक्रीमेंट की लेटर मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन शांत रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता अब विवाह की दहलीज तक पहुंच सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें, तिल और साबुत उड़द का दान करें।

कुंभ राशि: शुरुआती वर्कलोड, सूझबूझ से होगा धन लाभ

सप्ताह की शुरुआत थोड़े भारी वर्कलोड या काम के दबाव के साथ हो सकती है। ऐसे में पैनिक होने के बजाय अगर आप टू-डू लिस्ट बनाकर काम करेंगे, तो हर चुनौती से पार पा लेंगे। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य में बड़ा सुधार महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिहाज से यह हफ्ता यादगार रहने वाला है, पार्टनर के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। बिजनेस में पुरानी रुकी हुई डील्स अचानक एक्टिव होने से अच्छा-खासा आर्थिक मुनाफा होने की उम्मीद है।

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें।

मीन राशि: करियर में नई उपलब्धि, सेहत का रखें ख्याल

हफ्ते की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन बुधवार के बाद आपको अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है, खासकर मौसमी बीमारियों से बचें। शुक्रवार के बाद का समय व्यापारियों के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, नए सुनहरे अवसर आपका दरवाजा खटखटाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वीकेंड पर किसी तीर्थ यात्रा का संयोग बन रहा है। करियर के लिहाज से कोई बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है।

उपाय: दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें और मंदिर में ताजे फलों का दान करें।

यह भी पढ़ें– Vishnu Puran Secrets: विष्णु पुराण की ये 4 बातें बदल देंगी आपका भाग्य, घर से कोसों दूर रहेगी दरिद्रता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ज्योतिष की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।