Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Ateli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ateli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अटेली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर प्रधान बिहाली के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए इंदिरा गांधी के अद्वितीय योगदान को याद किया तथा उनके साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा के संकल्प को अपने राजनीतिक जीवन की प्रेरणा बताया।

विज्ञापन

इस अवसर पर सुमेर प्रधान बिहाली ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की ऐसी महान शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी साहस और दृढ़ता के साथ देश का नेतृत्व किया।

उनका जीवन देश की सेवा, गरीबों और वंचितों के उत्थान तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के विचार और उनका संघर्ष आज भी कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई तथा गांव-गांव और क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता तक रैली का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान वाहनों की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और दिल्ली पहुंचने के लिए आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।

सुमेर प्रधान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम कर रही है। 1 नवंबर की महारैली में दक्षिणी हरियाणा की प्रभावशाली भागीदारी यह संदेश देगी कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कनीना रामकिशन, महेंद्र प्रधान राता, मास्टर धर्मेंद्र प्रधान, बलवंत प्रधान, बीरेंदर घड़िया, सुमेर सरपंच, मनोज प्रधान,पुरषोत्तम चेयरमैन, अनुज जांगड़ा, ब्रहमप्रकाश थानेदार, बिल्लू पवन मंगतू राम सुजापुर, रणधीर नरेंद्र डॉ जयभगवान खोड़, संतोष बाबू रोशनलाल, चंचल शर्मा, संदीप बिहाली,विकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

यह भी देखें – ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ में शहर के युवाओं, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, विधायक ओपी यादव ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।